• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

झारखंड के चतरा शहर में युवक की पीट-पीटकर हत्या के पांच आरोपी गिरफ्तार, तीन सगे भाई

Five accused arrested for beating a youth to death in Chatra city of Jharkhand, three real brothers - Chatra News in Hindi

चतरा । झारखंड के चतरा शहर में अंकित गुप्ता नामक युवक की पीट-पीटकर हत्या के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 20 मार्च की रात हुई इस वारदात को लेकर शहर में तनाव की स्थिति पैदा हो गई थी। इस हत्याकांड के विरोध में 21 मार्च को कई घंटों तक चतरा जिला मुख्यालय की दुकानें बंद रखी गई थीं और लोगों ने सड़क पर उतरकर गुस्से का इजहार किया था। चतरा के एएसपी अभियान रित्विक श्रीवास्तव ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि अंकित की हत्या में जिन पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें नयकी तालाब निवासी तीन सगे भाई सुशांत कुमार, सुमित कुमार एवं सौरभ कुमार के अलावा मिलेश कुमार और डाढ़ा गांव निवासी विष्णु कुमार शामिल हैं। हत्या में इस्तेमाल की गई लाठी और चाकू भी बरामद की गई है। वारदात के पीछे आपसी रंजिश की बात सामने आई है।
बताया गया कि सरस्वती पूजा के वक्त शहर के दीभा मोहल्ले में अंकित कुमार एवं अन्य लोगों ने नयकी तालाब निवासी सुशांत कुमार को पीटा था। इसी का बदला लेने के लिए उसने अपने दोस्तों और कुछ लोगों के साथ मिलकर अंकित की घेरकर पिटाई की थी।
20 मार्च की रात करीब आठ बजे अंकित गुप्ता जब स्कूटी से लौट रहा था, तब चतरा शहर के मेन रोड में पत्थलदास मंदिर के पास उसे रोका गया। उसे लाठी-डंडे से पीटा गया और चाकू से कई वार किए गए।
21 मार्च की सुबह रांची के रिम्स में इलाज के दौरान अंकित की मौत हो गई थी। इस मामले के खुलासे को लेकर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार पांडेय ने एसआईटी का गठन किया था।
एसआईटी में एएसपी अभियान के अलावा चतरा एसडीपीओ संदीप सुमन, प्रशिक्षु डीएसपी वसीम रजा, सदर थाना प्रभारी विपिन कुमार एवं अन्य शामिल थे। एएसपी ने कहा कि इस हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Five accused arrested for beating a youth to death in Chatra city of Jharkhand, three real brothers
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chatra, jharkhand, crime news in hindi, crime news, chatra news, chatra news in hindi, real time chatra city news, real time news, chatra news khas khabar, chatra news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved