• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 4

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान से की शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान के साथ शादी कर ली है। उन्होंने शनिवार को सोशल मीडिया के जरिए अपनी शादी की जानकारी साझा की। उमर अब्दुल्ला ने इंस्टाग्राम पर निधि राजदान के साथ एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, ''कल से एक नए सफर की शुरुआत हुई।'' उन्होंने इस पोस्ट में निधि राजदान को भी टैग किया। उन्होंने एक्स पर भी इसकी पुष्टी की। उमर अब्दुल्ला की इस घोषणा के बाद उनके जीवन का एक नया अध्याय शुरू हो गया है। उन्होंने शादी के एक दिन बाद सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों और समर्थकों के साथ यह जानकारी साझा की। यह कदम सुप्रीम कोर्ट द्वारा उमर अब्दुल्ला को उनकी अलग रह रहीं पत्नी पायल अब्दुल्ला से तलाक देने पर सहमति जताने के करीब तीन महीने बाद सामने आया है।


दरअसल, 31 जुलाई 2026 को सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल अब्दुल्ला की शादी को समाप्त करने का आदेश दिया था। इस दौरान दोनों पक्षों ने अदालत को बताया था कि वे आपसी सहमति से वैवाहिक संबंध खत्म करने और लंबित विवादों का निपटारा करने पर सहमत हो गए हैं। दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ दर्ज मामले भी वापस लेने पर सहमति जताई थी।


यह मामला सुप्रीम कोर्ट तब पहुंचा था, जब उमर अब्दुल्ला ने दिल्ली हाईकोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी थी, जिसमें उन्हें तलाक देने से इनकार कर दिया गया था। सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान दंपति ने संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत आपसी सहमति से विवाह विच्छेद की मांग करते हुए संयुक्त आवेदन दाखिल किया था। दंपति की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने अदालत को बताया था कि दोनों ने अपने मतभेद सुलझा लिए हैं और सभी विवादों को आपसी सहमति से खत्म करने पर सहमत हैं।


उमर अब्दुल्ला और पायल अब्दुल्ला की शादी वर्ष 1994 में हुई थी। दोनों की मुलाकात दिल्ली के ओबेरॉय होटल में काम करने के दौरान हुई थी। इस शादी से उनके दो बेटे जाहिर और जमीर हैं। दोनों वर्ष 2009 से अलग रह रहे थे। उमर अब्दुल्ला ने वर्ष 2011 में सार्वजनिक रूप से अलगाव की जानकारी दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने भी पहले सुनवाई के दौरान इस बात का उल्लेख किया था कि दोनों लंबे समय से अलग रह रहे हैं।


--आईएएनएस


यह भी पढ़े

Web Title-Jammu and Kashmir Chief Minister Omar Abdullah marries Nidhi Razdan, shares photo on social media
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: omar abdullah marries journalist nidhi razdan, journalist nidhi razdan, nidhi razdan, omar abdullah, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, srinagar news, srinagar news in hindi, real time srinagar city news, real time news, srinagar news khas khabar, srinagar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved