• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जम्मू-कश्मीर के डीजीपी ने कहा, छह आतंकवादियों को मारना बड़ी उपलब्धि

Jammu and Kashmir DGP said, killing six terrorists is a big achievement - Srinagar News in Hindi

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) आरआर स्वैन ने रविवार को बताया कि कुलगाम जिले में दो मुठभेड़ों में छह आतंकवादियों को मार गिराना सुरक्षा बलों के लिए बड़ी उपलब्धि है। डीजीपी ने कहा, "दो अलग-अलग मुठभेड़ स्थलों पर छह आतंकवादियों को मार गिराया गया है। सुरक्षा बलों के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है।" उन्होंने कहा, "लोग आतंकवाद को खत्म करने के लिए एकजुट हो रहे हैं और अभियान रफ्तार पकड़ रही है। मौजूदा अभियान अभी भी जारी है। हमें स्थानीय आतंकवादियों के शामिल होने की भी खबर मिली है।"
डीजीपी स्वैन ने कहा, "चल रहे ऑपरेशन आतंकवादी नेटवर्क को खत्म करने और जम्मू-कश्मीर में समग्र सुरक्षा स्थिति को बढ़ाने के लिए एक ठोस प्रयास का संकेत देते हैं। स्थानीय आतंकवादियों की संलिप्तता क्षेत्र में सुरक्षा बलों के सामने आने वाली जटिल चुनौतियों को रेखांकित करती है।"
बता दें कि कुलगाम जिले के दो गांवों चिन्नीगाम और मुदरगाम में चल रही मुठभेड़ में छह आतंकवादी मारे गए। हालांकि, आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक राष्ट्रीय राइफल्स के पैरा कमांडो लांस नायक प्रदीप नैन और हवलदार राज कुमार शहीद हो गए।
सुरक्षा बलों को कुलगाम जिले में एक-दूसरे से लगभग 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित मुदरगाम और चिन्नीगाम गांवों में आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था। इसी दौरान सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई थी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Jammu and Kashmir DGP said, killing six terrorists is a big achievement
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: srinagar, jammu and kashmir, dgp, rr swain, kulgam, encounters, terrorists, killing, security forces, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, srinagar news, srinagar news in hindi, real time srinagar city news, real time news, srinagar news khas khabar, srinagar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved