श्रीनगर| जम्मू एवं कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में हिमस्खलन की चपेट में आकर सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के एक इंजीनियर की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य के लापता होने की खबर है।पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
तंगधार क्षेत्र में शुक्रवार को साधना टॉप पर एक कैब हिमस्खलन की चपेट में आ गया।बचाव टीमों ने वाहन से एक बच्चे को सुरक्षित निकाला, जबकि छह अन्य यात्री लापता हैं। एक पुलिस अधिकारी ने कहा जब हिमस्खलन हुआ उस समय इलाके में बीआरओ के तीन कर्मचारी भी मौजूद थे।
अधिकारी ने कहा, "इंजीनियर मंगला प्रसाद की मौत हो गई। उनके शव को बरामद कर लिया गया है, जबकि अन्य आठ लापता लोगों का पता लगाने के लिए बचाव अभियान जारी है।"
Politics At Peak : अमेठी में कांग्रेस नेता सुबह भाजपा में गए, शाम को घर वापसी
वोटिंग ऑफर : अंगुली पर लगी नीली स्याही दिखाकर दो दिन 50 प्रतिशत तक की छूट ले सकेंगे मतदाता
भाजपा उम्मीदवारों को जनता समझती है, वोट की चोट से देगी जवाब : दिग्विजय चौटाला
Daily Horoscope