• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कोविड-19 : रिश्तेदार के निधन पर जमा न होने की उमर की लोगों से अपील, मोदी ने सराहा

Covid-19: Omar appeals to people not to submit to relative death, Modi praised - Jammu News in Hindi

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने अपने एक रिश्तेदार के निधन पर लोगों से आग्रह किया कि वे शोक जताने न आएं, बल्कि अपने घर से ही मृतात्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उमर के इस कदम की सोमवार को सराहना की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा, "उमर अब्दुल्ला जी आपके और पूरे परिवार के प्रति मेरी संवेदना है। उनकी (आपके परिजन की) आत्मा को शांति मिले। दुख की इस घड़ी में शोकसभा में इकट्ठा न होने का आपका आह्वान सराहनीय है। यह कोविड-19 के खिलाफ भारत की लड़ाई को और मजबूत करेगा।" अब्दुल्ला ने रविवार को ट्वीट में जानकारी साझा कर कहा कि उनके चाचा मोहम्मद अली मट्टू का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है।
उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से कहा, "इस कठिन समय में परिवार सभी से अपील करता है कि आप सभी उनके निवास स्थान या कब्रिस्तान में इकट्ठा न होने के दिशानिर्देशों का सम्मान करें। आप अपने घरों से ही उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें।"
गौरतलब है कि पांच अगस्त, 2019, को संसद द्वारा अनुच्छेद 370 को रद्द किए जाने और जम्मू एवं कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा वापस लिए जाने के बाद से उमर अब्दुल्ला को सरकार ने हिरासत में रख रखा था। उन्हें 23 मार्च को रिहा किया गया है। वहीं, 23 मार्च मध्यरात्रि के बाद से देशव्यापी लॉकडाउन लागू है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Covid-19: Omar appeals to people not to submit to relative death, Modi praised
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jammu and kashmir, former chief minister omar abdullah, death of relatives, insistence, covid-19, prime minister narendra modi, coronavirus, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jammu news, jammu news in hindi, real time jammu city news, real time news, jammu news khas khabar, jammu news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved