-केन्द्रीय अनुसंधान संस्थान कसौली का 119वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित
सोलन। केन्द्रीय राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डाॅ. भारती प्रवीन पवार ने कहा कि स्वास्थ्य सहित अन्य क्षेत्रों में नवाचार ही भविष्य की सुरक्षा का आधार है। डाॅ. भारती प्रवीन पवार आज हिमाचल प्रदेश के सोलन ज़िला के कसौली स्थित केन्द्रीय अनुसंधान संस्थान कसौली के 119वें स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह को मुख्यातिथि के रूप में सम्बोधित कर रहीं थीं।
उन्होंने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ किया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
डाॅ. भारती प्रवीन पवार ने कहा कि प्रौद्योगिकी में बदलाव के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों में नवाचार की प्रक्रिया नवीन रूप ले रही है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में नवाचार अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि रोगों के कारक भी नित नया रूप ले रहे हैं। कोविड-19 महामारी में वायरस के बदलते स्वरूप के कारण उत्पन्न परिस्थितियों से हम सभी परिचित हैं। उन्होंने कहा कि अनुसंधान के क्षेत्र में नवाचार के सकारात्मक परिणाम टीकाकरण सहित कोरोना वैक्सीन के रूप में प्रत्यक्ष हैं।
केन्द्रीय राज्य स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि देश में टीकाकरण कवरेज में केन्द्रीय अनुसंधान संस्थान कसौली का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1905 में अपनी स्थापना के समय से ही केन्द्रीय अनुसंधान संस्थान नवाचार अपनाकर रोगों के उपचार के लिए टीकों के उत्पादन में राह दिखा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य एवं अनुसंधान के क्षेत्र में देश को सर्वोच्च शिखर तक पहंुंचाने के लिए यह संस्थान अग्रसर है। अपनी 118 वर्षों की यात्रा में संस्थान ने मील के अनेक ऐतिहासिक पत्थर स्थापित किए हैं।
उन्होंने कहा कि केन्द्रीय अनुसंधान संस्थान कसौली में बी.एस.एल-III स्तर की प्रयोगशाला स्थापित करने को स्वीकृति प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि यहां तपेदिक रोग के टीकों के वाणिज्यिक उत्पादन के लिए परीक्षण किए जा रहे हैं। उन्होंने आशा जताई कि संस्थान तकनीक के माध्यम से जन सेवा के मूल मंत्र को आत्मसात करते हुए भविष्य में नई ऊंचाइयां प्राप्त करेगा। उन्होंने इस अवसर पर कोरोना टीकाकरण, आयुष्मान भारत और डी-संजीवनी सहित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने संस्थान को 118 वर्ष का उपलब्धियों भरा सफ़र पूर्ण करने पर बधाई दी।
उन्होंने हिमाचल प्रदेश सरकार से आग्रह किया कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में ड्रोन तकनीक के उपयोग को व्यापक स्तर पर अपनाएं।
हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री डाॅ. कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा कि केन्द्रीय अनुसंधान संस्थान कसौली की उपलब्धियां असाधारण हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में कोरोना जांच तथा टीकाकरण के कार्य में संस्थान ने प्रदेश वासियों के लिए महत्वपूर्ण कार्य किया है। उन्होंने आशा जताई कि भविष्य में संस्थान नवीन प्रौद्योगिकी के प्रयोग से अनेक जटिल रोगों का उपचार सम्भव बना सकेगा।
डाॅ. शांडिल ने कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाओं को मज़बूत बनाकर जन-जन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए दृढ़ संकल्प है। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में राज्य में ग्रामीण स्तर तक स्वास्थ्य अधोसंरचना को सुदृढ़ किया जा रहा है। इसी कड़ी में आई.जी.एम.सी शिमला, राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय टाण्डा (कांगड़ा), हमीरपुर, नाहन, चम्बा और नेरचैक स्थित चिकित्सा महाविद्यालयों में चरणबद्ध तरीके से यूरोलाॅजी, सामान्य शल्य चिकित्सा, स्त्री रोग, कार्डियोथोरेसिक शल्य तथा गेस्ट्रो सर्जरी में रोबोटिक शल्य चिकित्सा की सुविधा उपलब्ध करवाने पर 100 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सहित विभिन्न क्षेत्रों में ड्रोन तकनीक का उपयोग करने के लिए चरणबद्ध कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने आग्रह किया कि केन्द्रीय अनुसंधान संस्थान कसौली में ऐसे रोगों पर भी अनुसंधान किया जाए जो पर्वतीय क्षेत्रों में अधिक पाए जाते हैं।
हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण विभाग तथा युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि अपने 118 वर्षों के कार्यकाल में केन्द्रीय अनुसंधान संस्थान कसौली ने यह सिद्ध किया है कि यह संस्थान तकनीक एवं नवाचार के प्रयोग में अग्रणी है। उन्होंने कहा कि नवीन अनुसंधान, कार्यक्रम एवं नवाचार ही जनमानस को भविष्य में होने वाले रोगों से बचा सकते हैं। उन्होंने राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों को सुदृढ़ करने में संस्थान के योगदान की सराहना की।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि देश एवं प्रदेश को निरोग रखने में सभी का सहयोग एवं समन्वय अपेक्षित है।
शिमला लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप तथा कसौली विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने इस अवसर पर अपने सम्बोधन में केन्द्रीय अनुसंधान संस्थान की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर केन्द्रीय अनुसंधान संस्थान की वर्ष 2022-23 की वार्षिक रिपोर्ट का विमोचन किया गया।
केन्द्रीय अनुसंधान संस्थान की निदेशक डाॅ. डिम्पल कसाना ने सभी का स्वागत किया और संस्थान की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र में सी.जी.एम.बी के अनुरूप टीके तैयार करने वाला यह पहला संस्थान है और सूक्ष्म जीव विज्ञान के क्षेत्र में संस्थान अग्रणी है।
केन्द्रीय मंत्री ने इस अवसर पर संस्थान की वार्षिक प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित किया। उन्होंने काॅमनवेल्थ खेल तथा ऐशियन पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में देश के लिए मेडल जीतने के लिए संस्थान की निदेशक डाॅ. डिम्पल कसाना को भी सम्मानित किया।
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा हिमाचली संस्कृति को दर्शाता रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।
प्रदेश के पूर्व स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डाॅ. राजीव सैजल, केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं डाॅ. अतुल गोयल, अतिरिक्त उप महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं डाॅ. अनिल कुमार, उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी तथा केन्द्रीय अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिक एवं कर्मी इस अवसर पर उपस्थित थे।
मत्स्यासन: एक योग जो तनाव, थायराइड और पाचन को सुधारने में होता है असरदार
8 अक्टूबर का पंचांग: प्रदोष व्रत पर भगवान शिव की आराधना का विशेष महत्व, जानें पूजा मुहूर्त
जब लोगों की बातें सुनकर घर लौट जाती थीं माधुरी दीक्षित, मां कहती थीं- 'इतना कमजोर नहीं होना, करके दिखाओ'
नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार सूरज ढलने के बाद क्यों हुआ? बेटे मल्हार पाटेकर ने बताई वजह
शारदीय नवरात्रि 2026 - किस दिन किस देवी की पूजा करें, जानें मां दुर्गा के नौ स्वरूपों का महत्व
द्वादशी पर गणेश रूप में सजे बाबा महाकाल, भस्म आरती में दर्शन को उमड़ा जनसैलाब
ब्रेन स्ट्रोक से जंग : BE FAST अपनाएं, जिंदगी और मुस्कान बचाएं
कब से शुरू हो रहे हैं शारदीय नवरात्र, जानिए कलश स्थापना का सबसे शुभ मुहूर्त
Honda Elevate Facelift लॉन्च, नए डिजाइन के साथ मिले कई प्रीमियम फीचर्स
क्या रांची टी20 में वैभव को मिलेगा मौका, पिछले 4 मैचों में संजू का बल्ला रहा है खामोश
तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर को लेकर दिए बयान पर दी प्रतिक्रिया, कहा- मेरा दर्द कोई नहीं समझ सकता
'मां से बहुत मार खाई, निशान आज तक हैं', जब रेखा ने सुनाया था बचपन में फेल होने का किस्सा
'काला हिरण' फिल्म विवाद : सलमान खान को 4 हफ्ते में देना होगा जवाब, 16 दिसंबर को अगली सुनवाई
राशिफल 7 अक्टूबर: इन राशियों को संभलकर बढ़ना होगा, जानें मेष से मीन तक का भविष्यफल
श्रेया घोषाल और सोनू निगम की आवाज में लौटा रोमांस, 'प्रहार' के गाने 'तुझ में बसी मेरी जान' ने बांधा समां
नाना पाटेकर के निधन पर गोवा पुलिस ने दर्ज किया 'अननेचुरल डेथ' केस, परिवार का बयान होगा दर्ज
क्या जान्हवी कपूर अपना ब्यूटी ब्रांड लॉन्च करने की तैयारी में हैं? एक्ट्रेस की लेटेस्ट पोस्ट ने बढ़ाई अटकलें
'तुम मेरे हो' फिल्म का ट्रेलर रिलीज, गुरमीत चौधरी और ईशा मालवीय करते दिखे रोमांस
सीईसी विवाद: विपक्ष ने की राष्ट्रपति से मुलाकात, द्रौपदी मुर्मु ने वोट चोरी के आरोप पर मांगा सबूत

सीजेपी प्रोटेस्ट को लेकर पुलिस की हाई लेवल बैठक, 20 जोन में बांटी गई नई दिल्ली

जनता ने इंडी अलायंस को पूरी तरह नकारा, उपचुनाव में जीत पर गृह मंत्री शाह का विपक्ष पर हमला
राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आज का दिन
जब लोगों की बातें सुनकर घर लौट जाती थीं माधुरी दीक्षित, मां कहती थीं- 'इतना कमजोर नहीं होना, करके दिखाओ'
जब 'जूली' की शूटिंग के दौरान नेहा धूपिया की मां का ध्यान रखते थे संजय कपूर, एक्ट्रेस ने किया खुलासा
‘चुंबक’ के निर्देशक आतिश कपाड़िया का पहला नैरेशन याद कर बोलीं संदीपा धर, 'उन्होंने हर किरदार को खुद निभाकर सुनाया था'
क्या जान्हवी कपूर अपना ब्यूटी ब्रांड लॉन्च करने की तैयारी में हैं? एक्ट्रेस की लेटेस्ट पोस्ट ने बढ़ाई अटकलें
'डायलॉग याद कर लीजिएगा', अमिताभ की इस सलाह ने बदल दी रेखा की सोच
'मां से बहुत मार खाई, निशान आज तक हैं', जब रेखा ने सुनाया था बचपन में फेल होने का किस्सा
'वे मेरे को-स्टार, पड़ोसी और दोस्त थे', विनोद खन्ना को याद कर सिमी गरेवाल ने शेयर की पुरानी मेमोरी
राइज एंड फॉल सीजन 2 : स्वरा भास्कर और प्रियंका चाहर चौधरी में तीखी नोकझोंक, 'सिटी टास्क' में हुआ झगड़ा
विनोद खन्ना की जयंती पर भावुक हुए जैकी श्रॉफ, पुरानी तस्वीरें शेयर कर बोले- 'हमेशा दिलों में रहेंगे'
कमर दर्द से हैं परेशान? पूर्ण शलभासन से मिलेगा आराम, बढ़ेगा रक्त प्रवाह
हर रोज करें उत्थित पार्श्वकोणासन, पैरों और पेट की मांसपेशियों को मिलेगी मजबूती
गणपति विसर्जन से पहले बप्पा के दर्शन करने पहुंचीं सारा अली खान, सुरभि चंदना और करिश्मा तन्ना
पति के साथ कॉमेडी शो देखने पहुंचीं प्रीति जिंटा, मैक्स अमिनी के शो की शेयर की झलकियां
किसी भी उम्र में हो सकता है मेनिनजाइटिस, जानें इसके लक्षण, कारण और बचाव के तरीके
डायरेक्टर इशिका के काम की दीवानी हुईं अदा खान, बोलीं- मैं तो बस देखती ही रह गई
योगाभ्यास की शुरुआत प्रार्थना से करना क्यों है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताया महत्व
शरीर को डिटॉक्स और रीढ़ को लचीला बनाता है अर्ध मत्स्येन्द्रासन, जानें लाभ
'इसे सुनते ही डांस करने का मन करता है', हेली शाह का नवरात्र स्पेशल सॉन्ग 'गलगोटो' रिलीज
काम से मिलने वाला सुकून है सफलता की असली निशानी- नायला ग्रेवाल
रॉ के संस्थापक आर.एन. काओ की कहानी बड़े पर्दे पर लाएंगे करण जौहर, इस दिन रिलीज होगी फिल्म
कुणाल खेमू की 'वाइब' में उर्फी जावेद का कैमियो, बोलीं-बिना सोचे हां कर दिया
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
श्रीमद्भगवद्गीता के अनुसार कर्म की सिद्धि के लिए जरूरी हैं ये 5 कारक, जानिए सफलता के पीछे छिपा गहरा रहस्य
शरीर को लचीला और मन को शांत करता है गोमुखासन, जानें इसके फायदे
वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई के लिए सही रंगों का चुनाव और उनका महत्व
तनाव और थकान से हैं परेशान? रोज करें पश्चिमोत्तानासन, मन रहेगा शांत
बुजुर्गों के लिए योग है संजीवनी, आयुष मंत्रालय ने गिनाए नियमित अभ्यास के फायदे
'सजगता से करें अभ्यास, धैर्य से मिलेगी तरक्की', आयुष मंत्रालय ने माइंडफुल योग को लेकर दी सलाह
योग में आसनों का क्रम है जरूरी, पश्चिमोत्तानासन के बाद करें ये दो आसन
सूर्य नमस्कार से लेकर अर्ध मत्स्येन्द्रासन तक: किडनी को हेल्दी रखने के लिए रोजाना करें ये 9 योगासन
घर में तस्वीरें लगाते समय सिर्फ सुंदरता न देखें, वास्तु के अनुसार विषय और दिशा भी है मायने
योग साधना में उपयोगी मुद्राएं और बंध: मन की शांति से एकाग्रता तक, जानें इनके फायदे और सही तरीका
पेट की चर्बी से हैं परेशान? रोज करें उत्तानपादासन, जानें इसके फायदे
सारा दिन लैपटॉप पर बैठते हैं? रीढ़ की जकड़न और थकान दूर करेगा ये योगासन
गर्भावस्था में हाई बीपी को न करें नजरअंदाज, मां और बच्चे की सेहत के लिए समय पर जांच बेहद जरूरी
देखें आज 10/10/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope