• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आम बजट 2026ः भाजपा का बजट श्रवण एवं संवाद अभियान, शिमला में जयराम ठाकुर औऱ डॉ. राजीव बिंदल रहेंगे मौजूद

Union Budget 2026: BJPs Budget Listening and Dialogue Campaign, Jai Ram Thakur and Dr. Rajeev Bindal to be present in Shimla - Shimla News in Hindi

शिमला। भाजपा वरिष्ठ नेता एवं कार्यक्रम संयोजक रणधीर शर्मा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश द्वारा 1 फरवरी 2026 को प्रस्तुत होने वाले देश के आम बजट के अवसर पर प्रदेशभर में व्यापक स्तर पर “बजट श्रवण एवं मीडिया संवाद कार्यक्रम” आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम प्रदेश मुख्यालय सहित प्रत्येक जिला मुख्यालय एवं प्रदेश के 171 मंडलों में एक साथ संपन्न होगा। प्रदेश मुख्यालय दीप कमल, शिमला में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। इसके साथ ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल भी कार्यक्रम में मौजूद रहकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। भाजपा द्वारा जारी कार्यक्रम रूपरेखा के अनुसार यह आयोजन प्रातः 10:00 बजे कार्यकर्ताओं के एकत्रीकरण से आरंभ होगा। सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी सामूहिक रूप से बजट का सीधा प्रसारण सुनेंगे तथा बजट के पश्चात देश एवं प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण बिंदुओं का संक्षिप्त सार तैयार कर पूरे प्रदेश में वितरण किया जाएगा। रणधीर शर्मा ने कहा कि यह कार्यक्रम केवल बजट सुनने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसका उद्देश्य आम बजट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने वाले निर्णयों, विकास की प्राथमिकताओं तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। भाजपा कार्यकर्ता प्रदेशभर में इस बजट के सकारात्मक संदेश को जन-जन तक ले जाकर विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करेंगे।
भाजपा ने इस अवसर पर प्रदेश के 171 मंडलों में भी इसी प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है। प्रत्येक मंडल में कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु संयोजकों की नियुक्ति कर दी गई है। इन आयोजनों में विशेष रूप से वर्ष 2022 के सभी विधानसभा प्रत्याशी भी उपस्थित रहेंगे ताकि बजट के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जा सके। प्रदेश के सभी जिलों में जिला स्तरीय कार्यक्रमों हेतु मुख्य अतिथियों एवं संयोजकों की घोषणा भी कर दी गई है।
जिला स्तर पर प्रमुख कार्यक्रम निम्न अनुसार आयोजित होंगेः शिमला में जयराम ठाकुर (नेता प्रतिपक्ष) एवं डॉ. राजीव बिंदल (प्रदेश अध्यक्ष) रणधीर शर्मा, बिहारी लाल शर्मा, संजीव कटवाल, सोलन में संदीपनी भारद्वाज प्रदेश प्रवक्ता, सिरमौर में बलदेव तोमर प्रदेश प्रवक्ता एवं विक्रम वर्मा सह मीडिया प्रभारी, ऊना में सतपाल सिंह सत्ती पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं राज कुमार पठानिया सह मीडिया प्रभारी, हमीरपुर में राजिंदर राणा वरिष्ठ प्रवक्ता एवं आशीष शर्मा प्रवक्ता, बिलासपुर में त्रिलोक जमवाल वरिष्ठ प्रवक्ता एवं जीत राम कटवाल विधायक रहेंगे।
कांगड़ा में विपिन सिंह परमार एवं संजय शर्मा प्रवक्ता, चंबा में डी.एस. ठाकुर, मंडी में राकेश जमवाल मुख्य प्रवक्ता एवं इंदर सिंह गांधी विधायक, कुल्लू में अमित सूद, किन्नौर में सूरत नेगी, लाहौल-स्पीति में रवि ठाकुर, महासू में चेतन ब्रागटा, पालमपुर में त्रिलोक कपूर वरिष्ठ प्रवक्ता एवं विश्व चक्षु सह मीडिया प्रभारी, देहरा में राकेश शर्मा प्रवक्ता एवं संजीव शर्मा सह मीडिया प्रभारी, सुंदरनगर में अजय राणा प्रवक्ता एवं दिलीप ठाकुर विधायक, नूरपुर में राकेश पठानिया पूर्व मंत्री एवं विनय शर्मा प्रवक्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे। जिला स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों में सभी जिला अध्यक्षों की उपस्थिति भी सुनिश्चित रहेगी।
रणधीर शर्मा ने कहा कि आम बजट 2026 देश को आत्मनिर्भर, समृद्ध एवं विकसित भारत की दिशा में नई गति प्रदान करेगा। भाजपा कार्यकर्ता इस बजट को जनहित, युवा, किसान, महिला सशक्तिकरण और आर्थिक प्रगति का बजट बताते हुए इसे प्रदेशभर में जनता तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। इस अभियान में सीए प्रकोष्ठ की भी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी और प्रदेश से लेकर प्रत्येक जिला में सीए प्रकोष्ठ के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे। भारतीय जनता पार्टी का विश्वास है कि आम बजट 2026 संगठनात्मक ऊर्जा का नया संचार करेगा और विकसित भारत के सपने को साकार करने में निर्णायक भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम का हैशटैग #ViksitBharatBudget रहेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Union Budget 2026: BJPs Budget Listening and Dialogue Campaign, Jai Ram Thakur and Dr. Rajeev Bindal to be present in Shimla
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: randhir sharma, bjp himachal pradesh, union budget 2026, budget listening program, media dialogue, state-wide event, 171 divisions, public awareness, economic discussion, shimla, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, shimla news, shimla news in hindi, real time shimla city news, real time news, shimla news khas khabar, shimla news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved