• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मुख्यमंत्री ने किया अत्याधुनिक इंटरस्टेट बस स्टैंड का शिलान्यास

shimla news : Chief Minister laid the foundation stone of interstate bus stand in manali - Shimla News in Hindi

शिमला। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कुल्लू जिले के मनाली में नए बस अड्डे की आधारशिला रखी। इसके बाद उन्होंने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यटकों और आम जनता को सर्वोत्तम सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए पीपीपी मोड पर मनाली में अत्याधुनिक अंतरराज्यीय बस अड्डे का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस परियोजना के लिए शीघ्रातिशीघ्र आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा करें, ताकि इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर काम शुरू हो सके। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि मनाली बस स्टैंड राज्य के सबसे बेहतर बस अड्डों में एक हो, क्योंकि मनाली राज्य के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में एक है, जहां हर वर्ष हजारों पर्यटक आते हैं। उन्होंने कहा कि परियोजना निर्धारित समयावधि में पूरी होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों को बेहतर सड़क सुविधा सुनिश्चित करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है तथा इस वर्ष के बजट में इसके लिए पर्याप्त प्रावधान किया गया है।
इससे पूर्व उन्होंने 320 लाख रुपए की लागत से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत एनएच-21 से गांव ब्रान के लिए सड़क की आधारिशला रखी। इस सड़क से क्षेत्र की लगभग चार पंचायतें लाभान्वित होंगी। उन्होंने 397.30 लाख रुपए की लागत से पीएमजीएसवाई-आरआईडीएफ-एक्सएक्सआईआईआई के तहत मड़ी गड़हेरनी-पारशा शलीण तक सड़क के रख-रखाव व मैटलिंग की नींव भी रखी। मुख्यमंत्री ने आलू मैदान के पास ग्रीन टैक्स बैरियर के उन्न्यन एवं सौंदर्यीकरण की नींव भी रखी। मुख्यमंत्री ने मनाली में पांच करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाले पुलिस स्टेशन भवन की आधारशिला रखी। उन्होंने तीन करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले नेचर पार्क की ब्यास विहाल मनाली में आधारशिला रखी।
इस दौरान संसद सदस्य रामस्वरूप शर्मा, विधायक आनी किशोरी लाल सागर, विधायक बंजार सुरेन्द्र शौरी, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल, मुख्यमंत्री के ओएसडी शिशु धर्मा, सदस्य महिला आयोग मंजरी देवी, उपायुक्त कुल्लू यूनुस, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-shimla news : Chief Minister laid the foundation stone of interstate bus stand in manali
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: shimla news, himachal pradesh chief minister jai ram thakur, interstate bus stand in manali, shimla hindi news, shimla latest news, himachal pradesh hindi news, himachal pradesh government, शिमला समाचार, हिमाचल प्रदेश समाचार, हिमाचल प्रदेश सरकार, हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, इंटरस्टेट बस स्टैंड मनाली, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, shimla news, shimla news in hindi, real time shimla city news, real time news, shimla news khas khabar, shimla news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved