• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मुख्यमंत्री ने कटरांई में खेलों के लिए इनडोर स्टेडियम निर्माण की घोषणा की

shimla news : Chief Minister Jai Ram Thakur announced construction of indoor stadium for sports in katrain - Shimla News in Hindi

शिमला। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार जल्द ही कुल्लू जिले के कटरांई स्कूल परिसर में मुक्केबाजी और टेबल टेनिस जैसे विभिन्न खेलों को प्रोत्साहन देने के लिए इनडोर स्टेडियम का निर्माण करेगी, जिससे कि क्षेत्र के युवाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए सर्वोत्तम सुविधाएं मिल सकेंगी। मुख्यमंत्री ने कुल्लू जिले के रावमापा पठशाला कटरांई में 40वें जूनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता करते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री ने स्टेडियम निर्माण के लिए 10 लाख रुपए की घोषणा की तथा कहा कि सरकार चरणबद्ध तरीके से अतिरिक्त सहायता प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि राज्य में बास्केटबॉल एसोसिएशन खेल को बढ़ावा देने में सराहनीय कार्य कर रहा है। यह संघ युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शन करने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में खेल बुनियादी ढांचे को बनाने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने इस टूर्नामेंट के सुचारू संचालन के लिए 1 लाख रुपए और स्टेट बास्केटबॉल एसोसिएशन के लिए 51,000 रुपए देने की घोषणा की। इससे पहले मुख्यमंत्री ने 9.98 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाली ग्राम पंचायत बन्दरोल, जिन्दौर, बवेली और सरसाड़ी मे उठाऊ सिंचाई योजना की आधारशिला रखी और वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रायसन में 2.23 करोड़ रुपए से निर्मित नए भवन का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री द्वारा पतलीकुहल में 77.32 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की आधारशिला रखी गई। इस अवसर पर विभिन्न स्कूली छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
वन, परिहवन, युवा सेवाएं और खेल मंत्री गोबिन्द सिंह ठाकुर ने अपने संबोधन में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के सक्षम नेतृत्व की सराहना की तथा युवाओं के कल्याण के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। बास्केटबॉल एसेसिएशन हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष मुनीश शर्मा ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया और प्रतियोगिता के विषय में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में कुल 27 टीमों ने भाग लिया।
संसद सदस्य रामस्वरूप शर्मा, विधायक आनी किशोरी लाल सागर, विधायक बंजार सुरेन्द्र शौरी, मुख्यमंत्री के ओएसडी शिशु धर्मा, भाजपा मंडलाध्यक्ष मनाली दुर्गा सिंह, उपायुक्त कुल्लू यूनुस, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री इस अवसर पर उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-shimla news : Chief Minister Jai Ram Thakur announced construction of indoor stadium for sports in katrain
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: shimla news, chief minister jai ram thakur, announced of indoor stadium, indoor stadium in kullu, shimla hindi news, shimla latest news, himachal pradesh hindi news, himachal pradesh government, himachal pradesh chief minister jai ram thakur, शिमला समाचार, हिमाचल प्रदेश समाचार, हिमाचल प्रदेश सरकार, हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, इनडोर स्टेडियम, घोषणा, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, shimla news, shimla news in hindi, real time shimla city news, real time news, shimla news khas khabar, shimla news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved