• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हिमाचल में पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी से नीचे गिरा पारा

Heavy snowfall in Himachal, Temperature below zero in Himachal - Shimla News in Hindi

शिमला। हिमाचल प्रदेश में बुधवार को धूप खिली, लेकिन रात भर ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी के बाद तापमान कई इलाकों में शून्य से नीचे बना रहा और कड़ाके की ठंड बनी रही। मौसम विभाग कार्यालय के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "राज्य के कई हिस्सों में मौसम साफ रहा और अच्छी धूप खिली। ऊंचाई वाले इलाकों में रात भर हुई बर्फबारी के परिणामस्वरूप पारा कई इलाकों में काफी नीचे गिरा हुआ है।" उन्होंने कहा कि लाहौल-स्पीति जिले के मुख्यालय केलॉन्ग शून्य से 3.3 डिग्री नीचे के तापमान के साथ सबसे ठंडा इलाका रहा। वहां तीन सेंटीमीटर तक की बर्फ देखी गई। जिले के उदयपुर और गोंडोला कस्बे में भी बर्फबारी देखी गई है। किन्नौर जिले के कल्पा में तापमान 0.4 डिग्री दर्ज किया गया। मनाली में तापमान शून्य डिग्री और धर्मशाला में 7.2 डिग्री दर्ज किया गया।
शिमला में रात का तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस रहा था।
मौसम विभाग कार्यालय ने इस सप्ताह के अंत तक राज्य में शुष्क मौसम का पूवार्नुमान लगाया है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Heavy snowfall in Himachal, Temperature below zero in Himachal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: heavy snowfall in himachal, temperature below zero, himachal, snowfall, temperature below zero in himachal, kinnaur, manali, shimla, dharamshala, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, shimla news, shimla news in hindi, real time shimla city news, real time news, shimla news khas khabar, shimla news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved