• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अंतर-विश्वविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए हमीरपुर महाविद्यालय के धावक रवाना

Hamirpur college runners leave for inter-university athletics competition - Shimla News in Hindi

हमीरपुर। अंतर-विश्वविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन मंगलोर विश्वविद्यालय में 02 से 08 जनवरी 2020 को होने जा रहा है। हमीरपुर महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा प्रध्यापक डॉ. पवन कुमार वर्मा ने बताया कि इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हमीरपुर महाविद्यालय के चार धावक-धाविकाएं भाग लेने जा रहे हैं। हमीरपुर महाविद्यालय की प्रिया ठाकुर जो कि प्रदेश की तीव्रतम धाविका भी है और उन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की अंतर-महाविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 100 मीटर व 200 मीटर में स्वर्ण, रोहित ने लम्बी कूद में स्वर्ण, मनीषा ने 400 मीटर में स्वर्ण तथा साहिल ने 800 मीटर में रजत व 1500 मीटर में स्वर्ण पदक जीता था। ये धावक अंतर-विश्वविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला का प्रतिनिधित्व करेंगे। इन चारों धावक-धाविकाएं को हमीरपुर के विधायक व खेल प्रेमी नरेंद्र ठाकुर ने प्रतियोगिता के लिए रवाना किया। इस अवसर पर हमीरपुर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अंजू बत्ता सहगल, शारीरिक शिक्षा प्रध्यापक डॉ. पवन कुमार वर्मा, अन्य गणमान्य व्यक्ति तथा स्टाफ के सदस्य मौजूद रहे तथा सभी ने खिलड़ियों को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं प्रदान की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Hamirpur college runners leave for inter-university athletics competition
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: himachal pradesh, inter-university athletics competition, hamirpur college, himachal pradesh university, narendra thakur, himachal pradesh news, himachal news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, shimla news, shimla news in hindi, real time shimla city news, real time news, shimla news khas khabar, shimla news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved