• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हिमाचल दिवस पर मेडिकल और पैरा मेडिकल को भेंट किए 150 सुरक्षा गाउन

150 security gowns presented to medical and para-medical on Himachal Day - Shimla News in Hindi

शिमला । हिमाचल दिवस के पावन अवसर पर डा. राजीव बिन्दल प्रदेशाध्यक्ष भाजपा ने हिमाचल निर्माता डा. यशवंत सिंह परमार की मूर्ति पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित करते हुए प्रदेशवासियों को बधाई दी। डा. बिन्दल ने आज की आवश्यकता को देखते हुए हिमाचल दिवस के पुनीत अवसर पर कोरोना वारियर्स चिकित्सक और पैरा मेडिकल एवं चतुर्थ श्रेणी अस्पताल कर्मियों की सुरक्षा के लिए 150 गाउन डा. यशवंत सिंह परमार मेडिकल काॅलेज में जाकर भेंट किए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को 50 सुरक्षा गाउन और मेडिकल काॅलेज प्रिंसिपल को 100 सुरक्षा गाउन प्रदान किए।
डा. बिन्दल ने इस अवसर पर कहा कि हमारा छोटा सा हिमाचल जहां प्रकृति ने स्वर्ग सी सुन्दरता बिखेरी है जहां लोग साधु प्रवृति के हैं ऐसा प्रदेश देश में सबसे अग्रणी प्रदेश बन कर रहेगा। ऐसा विश्वास है व शुभकानाएं।
डा. राजीव बिन्दल ने कोरोना की रोकथाम के लिए मुख्यमंत्री कोविड फंड और पीएम केयरस फंड में आज नाहन में करीब 74 हजार रुपये के करीब 12 चैक विभिन्न संस्थाओं और व्यक्तियों द्वारा भेंट करने पर आभार भी जताया। डा. बिन्दल ने कहा कि कोरोना महामारी को देखते हुए दानी सज्जन लगातार राहत कोष में आना अंशदान कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-150 security gowns presented to medical and para-medical on Himachal Day
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: himachal day, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, shimla news, shimla news in hindi, real time shimla city news, real time news, shimla news khas khabar, shimla news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved