• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

हिमाचल चुनाव : क्या ‘मंडी’ में परिवार के आगे टिकेगी पार्टी?

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव-2017, जिसे मुख्य रूप से दो दिग्गज नेताओं कांग्रेस के वीरभद्र सिंह और भाजपा के प्रेम कुमार धूमल के बीच माना जा रहा है, विधानसभा सीटों के लिहाज से भी दिलचस्प रहने वाला है। दोनों ही नेता अपनी पिछली जीती हुईं सीटें शिमला (ग्रामीण) और हमीरपुर को छोडक़र दूसरी सीटों से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
इन दोनों सीटों के बजाय एक ऐसी सीट भी है, जिस पर पूरे हिमाचल की नजरें टिकी रहने वाली है।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा की सीट संख्या-33 मंडी विधानसभा। मंडी लोकसभा और जिले का यह निर्वाचन क्षेत्र अनारक्षित है। वर्तमान समय में इस क्षेत्र की कुल आबादी 112,238 है और क्षेत्र में कुल मतदाता की संख्या 69,270 है। मंडी को ‘छोटी काशी’ या ‘हिमाचल की काशी’ के रूप में जाना जाता है। मंडी में कुल 81 मंदिर हैं, जिनकी संख्या वाराणसी (80) से 1 अधिक है। यह नगर अपने प्राचीन मंदिरों और उनमें की गई शानदार नक्काशियों के लिए मशहूर हैं।

बात करें क्षेत्र की राजनीति की, तो यहां हमेशा से ही कांग्रेस का बोलबाला रहा है। 1990 में हुए विधानसभा चुनाव को छोड़ दें तो 1977 से हुए अब तक विधानसभा चुनावों में बाजी कांग्रेस के हाथ ही लगी है।

मंडी विधानसभा क्षेत्र पर 1977 से एक ही परिवार का कब्जा है। पूरे हिमाचल प्रदेश में मंडी विधानसभा ही एक मात्र ऐसी सीट है, जहां अब तक एक ही परिवार राज करता आया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पास कोई बड़ा नाम नहीं होने के कारण पार्टी इस क्षेत्र में अपना अस्तित्व तलाश रही है। वर्तमान में इस क्षेत्र से विधायक अनिल शर्मा हैं।

अनिल शर्मा, पूर्व केंद्रीय संचार मंत्री पंडित सुखराम के बेटे हैं। अनिल ने पिछले एक दशक से मंडी पर कब्जा किया हुआ है। पिछले चुनावों में उन्होंने अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाते हुए कांग्रेस के हाथ के साथ ही चुनाव लड़ा और जीते। सिंह की सरकार में पंचायती राज मंत्री अनिल शर्मा ने पिछले दिनों हुई पार्टी में खटपट के बाद कांग्रेस को अलविदा कह दिया और फिलहाल भाजपा की टिकट से चुनाव लड़ रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Himachal Election: Will the party in the Mandi party stand ahead
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: himachal pradesh assembly election 2017, himachal pradesh election 2017, himachal pradesh, himachal election, mandi, congress, bjp, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, mandi news, mandi news in hindi, real time mandi city news, real time news, mandi news khas khabar, mandi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved