• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सिलेंडर लीक होने से घर में लगी आग

Fire in the house due to the cylinder leak - Mandi News in Hindi

नेरचौक, मंडी। उपमंडल बल्ह के अंतर्गत आने वाले गांव छातडु में आग लगने से एक मकान में आग लग गई। आग लगने की वजह सिलेंडर लीक होना बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार शाम करीब चार बजे संत राम निवासी छातडु डाकघर कुम्मी के घर के सभी सदस्य खेतों में काम करने गए हुए थे। जब घर में मौजूद महिला सदस्य ने जैसे ही चाय बनाने के लिए माचिस जलाई तो कमरे में आग लग गई। देखते ही देखते कुछ ही पलों में 12 कमरों के निर्मित सलेटनुमा मकान में आग फैल गई। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने आग को काबू पाने में अपने स्तर पर जुट गए। कमरों की घत घास-फूस की थी जो पूरी तरह जल गई। अग्निशमन विभाग को लोगों ने सूचित किया मगर रास्ता तंग होने के कारण अग्निशमन विभाग का वाहन घटनास्थल पर नहीं पहुंच पाया। गांववासियों ने कडी मशक्त कर अाग पर काबू पा लिया। घटना में 6 कमरों के जल जाने की खबर मिली है। घटनास्थल पर पहुंचे तहसीलदार बल्ह जय गोपाल शर्मा ने घटना की पुष्टि की है। प्रभावित परिवारों को फौरी राहत प्रदान कर दी गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Fire in the house due to the cylinder leak
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: house in fire, hindi news, chhatadu village, himachal news in hindi, news in hindi, breaking news in hindi, mandi news, mandi news in hindi, real time mandi city news, real time news, mandi news khas khabar, mandi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved