• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिजली बोर्ड पेंशनरों को कब मिलेगा संशोधित वेतनमान का बकाया भुगतान

When will Electricity Board pensioners get the outstanding payment of revised pay scale? - Hamirpur News in Hindi

हमीरपुर। हिमाचल बिजली बोर्ड पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व उनके मंत्रियों तथा विधायकों से आगामी चुनावों में वोट मांगने से पहले पेंशनरों को 1 जनवरी, 2016 से देय संशोधित वेतनमान का एरियर, पेंशन का एरियर, लीव इनकैशमेंट, पेंशन कम्युटेशन तथा ग्रेच्युटी का भुगतान करने बारे अपनी नीति तथा नीयत स्पष्ट करने का आग्रह किया है। एसोसिएशन की जिला हमीरपुर इकाई के जिला प्रधान के के कपिल की अध्यक्षता में नादौन में सम्पन्न द्विमासिक मीटिंग में पेंशनरों द्वारा रोष एवं आक्रोश जताया कि बार-बार अनुरोध करने के बावजूद प्रदेश सरकार तथा बिजली बोर्ड प्रबंधक गूंगे-बहरे बने हुए हैं। जो संशोधित वेतनमान उन्हें 1 जनवरी, 2016 से देय है उसका भुगतान 8 वर्ष बीत जाने के बाद भी नहीं किया जा रहा है। प्रदेश सरकार तथा बिजली बोर्ड के कुप्रबन्धन के कारण इतिहास में पहली बार हो रहा है कि कर्मचारियों तथा पेंशनरों को अपनी जायज बकाया राशि को पाने हेतु हाईकोर्ट में दस्तक देनी पड़ रही है और हाईकोर्ट द्वारा उपरोक्त बकाया राशि को ब्याज सहित अदा करने के स्पष्ट आदेशों को भी दरकिनार किया जा रहा है। यह सब न केवल लाखों कर्मचारी व पेंशनरों से घोर अन्याय है बल्कि सीधे-सीधे माननीय उच्च-न्यायालय की भी अवमानना है।
एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष दलीप सिंह ढटवालिया, जिला प्रधान केके कपिल तथा महासचिव लाल चंद परमार ने कहा कि प्रदेश सरकार कर्मचारियों तथा पेंशनरों के प्रति अपना दायित्व निभाने में पूरी तरह विफल हो गई है तथा बिजली बोर्ड अव्यवस्था का शिकार हो चुका है जिस कारण कर्मचारियों को वेतन तथा पेंशनरों को समय पर पेंशन देने के भी लाले पड़ गए हैं। मेडिकल बिलों का भुगतान भी समय पर नहीं हो रहा है। मंहगाई भत्ते की चार किस्ते देय हो चुकी है और सरकार तानाशाह बनकर ऐसा जता रही है कि जैसे कर्मचारी व पेंशन पाकिस्तान से आये हैं।
उन्होंने कहा कि कर्मचारी व पेंशनर कोई खैरात नहीं मांग रहे बल्कि प्रदेश तथा देश की उन्नति हेतु समर्पित समूचे यौवनकाल के एवज में नियमानुसार बुढ़ापे में मिलने वाले जायज हकों की मांग कर रहे हैं जिसे पूरा करना सरकार की पूरी जिम्मेवारी है अन्यथा इसका गंभीर परिणाम होगा। मीटिंग में जिला कार्यकारिणी, हमीरपुर-बड़सर-नादौन इकाईयों की कार्यकारिणी के पदाधिकारियों सहित जिला भर के पेंशनरों ने भाग लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-When will Electricity Board pensioners get the outstanding payment of revised pay scale?
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hamirpur, chief minister, sukhwinder singh sukhu, ministers, mlas, elections, himachal electricity board pensioners welfare association, pensioners, arrears, revised pay scale, pension, leave encashment, pension commutation, gratuity, policy, intention, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hamirpur news, hamirpur news in hindi, real time hamirpur city news, real time news, hamirpur news khas khabar, hamirpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved