• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में ओ और बी पॉजिटिव रक्त की भारी कमी, दानदाता आगे आएं

There is a huge shortage of O and B positive blood in the blood bank of the Medical College, donors come forward - Hamirpur News in Hindi

हमीरपुर। यहां स्थित डॉ राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज में पॉजिटिव ग्रुप के ब्लड की अच्छी खासी कमी पैदा हो गई है। इस कमी को देखते हुए अब जरूरतमंद मरीजों को चढ़ाए जाने वाले रक्त के ग्रुप के लिए लोगों को ढूंढ कर लाना होगा। इसको देखते हुए अब ब्लड बैंक की ओर से लोगों का आह्वान किया गया है कि वह रक्त डोनेट करने के लिए आगे आएं। इस मेडिकल कॉलेज में 300 से ज्यादा अलग-अलग वार्डों में मरीज को भर्ती करने की सुविधा है। इसके अलावा यहां मेजर ऑपरेशन थिएटर में भी रक्त की कमी वाले कई मरीजों को ब्लड की जरूरत पड़ती है। लेकिन इस ब्लड बैंक में ओ पॉजिटिव और बी पॉजिटिव रक्त बेहद कमी हो गई है। ब्लड बैंक की ओर से सामाजिक संस्थाओं का भी आवाहन किया गया है कि वह ज्यादा से ज्यादा स्वस्थ व्यक्तियों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित करें और यहां पहुंचाएं ताकि किसी भी जरूरतमंद मरीज को समय पर रकात देने के लिए कमी ना हो। ब्लड बैंक अधिकारी डॉक्टर कविता का कहना है कि खून की कमी ब्लड बैंक में ना हो इसके लिए सामाजिक संस्थाएं और आम लोगों का आह्वान किया गया है कि वह रक्तदान के लिए आगे है।
सामाजिक संस्था नादौन केयर फाउंडेशन के पदाधिकारी आशु मेहरा का कहना है कि रविवार को फाउंडेशन की ओर से रक्तदानियों को मेडिकल कॉलेज में लाया गया इनमें प्रकाश कटोच, गैविन परमार, अक्षत हीर, पियूष, राजकुमार, सर्वेश कपिल, अरविंद डोगरा , संदीप अवस्थी, नितिन, गौरव शर्मा ने रक्तदान किया। सामाजिक संस्था का कहना है कि सोमवार को ज्यादा से ज्यादा रक्तदानियों को मेडिकल कॉलेज में पहुंचाया जाएगा, ताकि ब्लड की इस कमी को पूरा करने में सफलता मिल सके।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-There is a huge shortage of O and B positive blood in the blood bank of the Medical College, donors come forward
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hamirpur, positive group blood shortage, dr radhakrishnan medical college, people sought for blood donation, needy patients, blood bank appeals for donation, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hamirpur news, hamirpur news in hindi, real time hamirpur city news, real time news, hamirpur news khas khabar, hamirpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved