• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कांग्रेस अपनी हार देख अराजकता पर उतर आई है- आशीष

Congress has resorted to anarchy after seeing its defeat - Ashish - Hamirpur News in Hindi

हमीरपुर। विस उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा ने रविवार को अपने जन आशीर्वाद अभियान के तहत ग्राम पंचायत बल्ह और बजूरी में नुक्कड़ सभाओं का आयोजन कर जनता से आशीर्वाद लिया। जनता से मिल रहे भरपूर आशीर्वाद को लेकर उन्होंने कहा कि जनता का यही उत्साह उन्हें और ताकत देता है। भाजपा हमीरपुर सीट पर भारी बहुमत से विजय हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चल रही मित्रों की सरकार 3 उपचुनावों में अपनी पराजय को देखते हुए अराजकता पर उतर गई। सुक्खू सरकार धन बल का प्रयोग कर, सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर चुनाव को प्रभावित करने का प्रयास कर रही है। हिमाचल प्रदेश में तानाशाही सरकार विराजमान है और हिटलर रूल हावी है।
यह सरकार 3 उपचुनाव विधानसभा क्षेत्रों में व्यपारीयों, छोटे दुकानदारों, सरकारी कर्मचारियों को डराने और धमकाने का काम कर रही है। दुकानदारों के सैंपल भरे जा रहे हैं, व्यापारियों को जीएसटी के नोटिस आ रहे है। सभी जगह इंस्पेक्टरी राज हावी हो गया है। अगर वोट नहीं किया, लीड नहीं दिलाई तो कर्मचारियों को ट्रांसफर की धमकी दी जा रही है।
आशा वाकर्स, आउटसोर्स कर्मचारियों पर दबाव बनाया जा रहा है, मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रभाव को चुनवा संहिता का उल्लंघन करते हुए इस्तेमाल किया जा रहा है। भाजपा के कार्यकर्ता को भी सरकार द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है।
माफिया और असमाजिक तत्वों को सरेआम संरक्षण दिया जा रहा है। यह केवल इसकी लिए है क्योंकि इन्हें अपनी पराजय सामने दिखाई दे रही है।
10 जुलाई के बाद विधानसभा में भाजपा का संख्या बल बढ़ेगा और भाजपा भारी बहुमत से जीत हासिल करेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Congress has resorted to anarchy after seeing its defeat - Ashish
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: congress, has resorted, anarchy, defeat, ashish, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hamirpur news, hamirpur news in hindi, real time hamirpur city news, real time news, hamirpur news khas khabar, hamirpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved