• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे विकास योजनाओं का लाभ

The benefits of development plans that reach the last person of society - Dharamshala News in Hindi

पालमपुर । प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री विपिन सिंह परमार ने कहा कि सुलह में वर्तमान के साथ साथ भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए योजनाबद्ध तरीके से कार्यों को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वे लोगों की अपेक्षाओं एवं आकांशाओं को पूरा करने एवं उनके हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध हैं। विपिन सिंह परमार ग्राम पंचायत रमेहड़ के घडंहू में आयोजित जनमंच कार्यक्रम में लोगों को सम्बोधित करते हुए बोल रहे थे। स्वास्थ्य मंत्री ने घडूंह में लोगों की समस्याओं को सुना। उन्होंने अधिकतर समस्याओं का मौके पर समाधान कर दिया तथा शेष समस्याओं के समाधान के लिए सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर लोगों की समस्याओं का निपटारा करने को कहा। उन्होंने सरकारी योजनाओं को प्रभावी ढ़ग से लागू करने एवं पात्र लोगों तक लाभ पहुंचाने के लिए कार्य करने के निर्देश दिये ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि जनमंच कार्यक्रम सरकार का एक महत्वकांक्षी कार्यक्रम है जिसकी समीक्षा मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा की जाती है। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं का समयबद्धता पूर्वक निपटारा किया जाए ताकि उन्हें परेशानी का सामना न करना पड़े।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The benefits of development plans that reach the last person of society
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: health and family welfare minister vipin singh parmar, himachal pradesh, hp news\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, dharamshala news, dharamshala news in hindi, real time dharamshala city news, real time news, dharamshala news khas khabar, dharamshala news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved