धर्मशाला। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री विपिन सिंह परमार ने कहा कि सुलह विधानसभा क्षेत्र में वर्तमान के साथ साथ भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए योजनाबद्ध तरीके से कार्यों को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वे लोगों की अपेक्षाओं एवं आकांशाओं को पूरा करने एवं उनके हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध हैं। विपिन सिंह परमार गुरुवार को अक्षैणा में सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के विश्रामगृह में आयोजित जनमंच कार्यक्रम में लोगों को सम्बोधित करते हुए बोल रहे थे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
स्वास्थ्य मंत्री ने अक्षैणा में लगभग 140 लोगों की समस्याओं को सुना। उन्होंने अधिकतर समस्याओं का मौके पर समाधान कर दिया तथा शेष समस्याओं के समाधान के लिए सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर लोगों की समस्याओं का निपटारा करने को कहा। उन्होंने कहा कि जनमंच कार्यक्रम सरकार का एक महत्वकांक्षी कार्यक्रम है जिसकी समीक्षा मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा की जाती है। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं का समयबद्धता पूर्वक निपटारा किया जाए ताकि उन्हें परेशानी का सामना न करना पड़े।
बिहार महागठबंधन में सीट बंटवारे पर सहमति बनी: RJD 26 ,कांग्रेस 9 सीटों पर चुनाव लड़ेगी
'बहुत सकून मिला है', अंसारी की मौत के बाद पीड़िता का बयान
बिल गेट्स ने लिया मोदी का इंटरव्यू: PM बोले-भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में डीपफेक एक बड़ी चिंता
Daily Horoscope