• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 4

प्रकाश जावेड़कर ने देहरा में रखी केन्द्रीय विश्वविद्यालय की आधारशिला

धर्मशाला। केन्द्रीय मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावेड़कर तथा मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने गुरुवार को कांगड़ा जिला के देहरा में हिमाचल प्रदेश के केन्द्रीय विश्वविद्यालय की आधारशिला रखी। प्रकाश जावेड़कर ने इस अवसर पर कहा कि इस विश्वविद्यालय के निर्माण के लिए वन स्वीकृत उस समय दी गई थी जब वह केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री थे। उन्होंने कहा कि इस विश्वविद्यालय से क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित होने के अतिरिक्त क्षेत्र के युवाओं को गुणात्मक उच्च शिक्षा प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार विश्वविद्यालय परिसर का कार्य शीघ्र पुरा करना सुनिश्चित बनाने के लिए हर संभव सहायता उपलब्ध करवाएगी।

केन्द्रीय मानव संसाधन मंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार ने प्रदेश के लिए अनेक राष्ट्रीय संस्थान स्वीकृत किए है। उन्होंने कहा कि ऊना के लिए आई.आई.आई.टी तथा मण्डी के लिए आई.आई.आई.टी स्वीकृत की गई है। उन्होंने कहा कि मण्डी जिला के लिए कलस्टर विश्वविद्यालय भी स्वीकृत किया गया है। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त प्रदेश के लिए अनेक केन्द्रीय विद्यालय भी स्वीकृत किए गए है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार देश के लगभग 9 लाख स्कूलों को चरणवद्ध तरीके से डिजिटल बोर्ड उपलब्ध करवाने के लिए बचनवद्ध है।

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने इस अवसर पर कहा कि केन्द्रीय विश्वविद्यालय के दो विभिन्न स्थानों पर दो परिसर होंगे। उन्होंने कहा कि पहला परिसर धर्मशाला के निकट जदरंगल जो 750 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला होगा। दूसरा परिसर देहरा में 287 हेक्टेयर क्षेत्र में स्थापित किया जाएगा। जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने राज्य में कार्यभार संभालने के तुरंत बाद वन स्वीकृति के लिए कैंप अधिनियम के तहत 6 करोड़ रुपये की राशि जमा की ताकि वन भूमि को गैर वन उद्देश्यों के लिए बदलकर शीघ्र परिसर का निर्माण आरंभ किया जा सके।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Javadekar, Himachal CM lay foundation stone of Central varsity at Dehra
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: union hrd minister prakash javed, chief minister jai ram thakur, himachal pradesh, central university, cornerstone, approved, केन्द्रीय मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावेड़कर, मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, हिमाचल प्रदेश, केन्द्रीय विश्वविद्यालय, आधारशिला, स्वीकृत, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dharamshala news, dharamshala news in hindi, real time dharamshala city news, real time news, dharamshala news khas khabar, dharamshala news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved