धर्मशाला। लोकसभा सांसद शांता कुमार ने कहा है कि कैसी विडम्बना है जो लोकसभा में हो रहा है, वही पूरे देश में हो रहा है। जबसे लोकसभा का सत्र शुरू हुआ है कोई काम नहीं हुआ। देश में कहीं नेता ‘पकौड़े’ बेच रहे हैं और कहीं मूर्तियां तोड़ी जा रही हैं। राजनीति किस ओर बढ़ रही है समझ नहीं आता। किसी प्रदेश में वार्षिक परीक्षाओं में नकल पर लगाम लगाई गई तो 12 लाख विद्यार्थियों ने परीक्षा ही नहीं दी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा कि अमीरी प्रतिदिन चमकती जा रही है और गरीबी पहले की तरह सिसकती जा रही है। फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार भारत में अरबपतियों की संख्या 102 से बढ़कर 119 हो गई है। अमीरी की दृष्टि में भारत, अमेरिका और चीन के बाद तीसरे स्थान पर आ गया है, परंतु गरीबी और भुखमरी में भारत दुनिया के देशों में 67वें स्थान पर है। विकास हो रहा है पर सबसे नीचे के गरीब को बहुत कम मिल रहा है। विश्व में सबसे अधिक आर्थिक विषमता भारत में है। इन सब समस्याओं पर विचार करने के लिए संसद के पास समय नहीं। नारे लगाये जा रहे हैं, पटि्टकाएं लहराई जा रही हैं। लोकसभा, शोर सभा बनती जा रही है। 70 साल के बाद लोकतंत्र परिपक्व होने के बजाय बचकाना हो रहा है।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 5 बजे तक 50.87% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय से नामांकन दाखिल किया
Daily Horoscope