• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

CM ने चुनावी दौरे से पहले ज्वालामुखी मंदिर में की पूजा

dharamshala news : Chief Minister Jai Ram Thakur worshiped in the jwalamukhi temple before the election tour - Dharamshala News in Hindi

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने बुधवार को अपने चुनावी दौरे से पहले शक्तिपीठ ज्वालामुखी में दर्शन कर पूजा अर्चना की।

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर बुधवार सुबह सपड़ी हेलिपेड पर उतरे। वे जसवां परागपुर चुनाव क्षेत्र में दौरा करने से पहले सीधे ज्वालामुखी मंदिर पहुंचे। वहां स्थानीय विधायक रमेश धवाला व कांगड़ा के जिलाधीश ने उनका स्वागत किया। सीएम बनने के बाद जय राम ठाकुर पहली बार ज्वालामुखी मंदिर पहुंचे थे। उन्होंने गर्भग्रह में पहुंच कर मुख्य ज्योति के दर्शन कर पूजा अर्चना की। इस अवसर पर हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर, स्वास्थ्य मंत्री विपन परमार, उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर व देंहरा के विधायक होशियार सिंह भी उनके साथ थे। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को कांगड़ा के जिलाधीश ने सिरोपा व स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर ज्वालामुखी मंदिर में चल रहे विकास कार्यों का उन्होंने जायजा लिया।

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने ज्वालामुखी मां के मंदिर में की पूजा-अर्चना

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-dharamshala news : Chief Minister Jai Ram Thakur worshiped in the jwalamukhi temple before the election tour
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dharamshala news, himachal pradesh chief minister jai ram thakur, worshiped in jwalamukhi temple, election tour of himachal cm jai ram thakur, dharamshala hindi news, dharamshala latest news, himachal pradesh hindi news, himachal pradesh government, धर्मशाला समाचार, हिमाचल प्रदेश समाचार, हिमाचल प्रदेश सरकार, हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, ज्वालामुखी मंदिर, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, dharamshala news, dharamshala news in hindi, real time dharamshala city news, real time news, dharamshala news khas khabar, dharamshala news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved