• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

डीसी ने बलिदानी वीरों के अतुलनीय साहस और शौर्य को किया नमन

DC salutes the incomparable courage and valor of the martyrs - Dharamshala News in Hindi

-डीसी कार्यालय परिसर व युद्ध स्मारक में दी श्रद्धांजलि धर्मशाला। उपायुक्त कार्यालय परिसर में आज कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य पर जिलाधीश कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल व अन्य अधिकारी-कर्मचारियों ने बलिदानी वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने देश की रक्षा हेतु वीरगति को प्राप्त हुए नायकों के बलिदान को सदैव स्मरण करने और उनके गौरवमय इतिहास को संजोए रखने की शपथ भी दिलाई। इसके बाद उपायुक्त ने धर्मशाला स्थित युद्ध स्मारक में कारगिल की दुर्गम पहाड़ियों पर अपने अतुलनीय साहस और शौर्य से दुश्मनों को पराजित कर विश्वभर में भारतीय सेना का डंका बजाने वाले मां भारती के वीर सपूतों को नमन किया। उन्होंने यहां पर बलिदानी वीरों को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके अतुल्य योगदान को स्मरण किया। उन्होने कहा कि देश के सैनिकों ने हर मौके पर बहादुरी का परिचय देते हुए दुश्मन को मुंहतोड़ जबाब दिया है। सैनिकों के त्याग, बलिदान के चलते देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। विपरीत परिस्थितियों में भी सैनिक सीमाओं की रक्षा के लिए डटे रहते हैं।
इस दौरान एसडीएम धर्मशाला धर्मेश रमोत्रा, सहायक आयुक्त सुभाष गौतम, स्टेशन कमांडर ब्रिगेडियर के.वी.पी.एस संबयाल सहित बलिदानी वीरों के परिजन, सेना के अधिकारी, जवान, सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-DC salutes the incomparable courage and valor of the martyrs
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dharamshala, deputy commissioner\s office, kargil victory day, collectorate kangra, dr nipun jindal, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dharamshala news, dharamshala news in hindi, real time dharamshala city news, real time news, dharamshala news khas khabar, dharamshala news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved