धर्मशाला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में वर्तमान प्रदेश सरकार की नीतियों एवं कार्यक्रमों से प्रभावित होकर सिराज विधानसभा क्षेत्र के गतु पंचायत के 21 परिवारों ने मुख्यमंत्री के सरकारी आवास ओक ओवर में मुख्यमंत्री से भेंट कर कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इनमें ग्राम पंचायत गतु के पूर्व प्रधान जय सिंह ठाकुर, शवान के खेम सिंह, जय सिंह, जालम राम, तथा रणजीत राणा, बुगां के शेर सिंह, रोशन लाल, ज्ञान सिंह, बुद्धि सिंह, वीर सिंह, तिलक राज तथा अमेश कुमार, कांढा के सन्नी कुमार, फ्राज गांव के उमग राम व नारायण सिंह, गतु के चैन राम व ज्ञान सिंह, शराण के देश राज, करशूट के तुलसी राम व प्रकाश चन्द तथा नाग चपालान्दू के कारदार सूरत राम शामिल हैं।
मुख्यमंत्री ने इन सभी परिवारों का भारतीय जनता पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि उन्हें पार्टी में पूर्ण सम्मान दिया जाएगा और उनके पार्टी में शामिल होने से क्षेत्र में चल रही विकास गतिविधियों को और बल मिलेगा।
मुख्तार अंसारी की मौत पर सपा व बसपा ने उठाए सवाल, उच्चस्तरीय जांच की मांग
बिल गेट्स ने लिया मोदी का इंटरव्यू: बोले- हमारे यहां बच्चा पैदा होता है तो आई भी बोलता है AI भी बोलता है
मुख्तार अंसारी - प्रतिष्ठित परिवार से अपराध की दुनिया तक का सफर, यहां पढ़ें
Daily Horoscope