यमुनानगर। लकड़ी से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे आने से महिला की मौत यमुनानगर थाना बूड़िया क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले डेरा करैनल सिंह रोड पर सोमवार सुबह लकड़ी से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे आने से महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान दयालगढ़ गांव निवासी 45 वर्षीय पूनम के रूप में की गई। बूड़िया पुलिस ने शव काे पाेस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
रविंद्र ने बताया कि उसकी बहन पूनम ठियों में काम करती है। रोजाना की तरह वे घर से पैदल काम के लिए गई थी। वह बूड़िया गैस गोदाम के नजदीक डेरा करनैल सिंह रोड की तरफ से जा रही थी। इसी रोड पर प्लाईवुड के नजदीक एक ट्रैक्टर ट्रॉली चालक ने उसकाे साइड मार दी। साइड लगते ही वह सड़क पर गिर गई। उसके सिर के ऊपर से लकड़ी से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली का पहिया निकल गया। उसके नीचे आने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद चालक वाहन को मौके पर छोड़ कर फरार हो गया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर डायल 112 मौके पर पहुंची। थाना बूड़िया पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। वहां मौजूद लोगों से पुलिस ने शिनाख्त कराई। मृतका की पहचान दयालगढ़ गांव निवासी पूनम के रूप में की गई। उसके परिजनाें को भी सूचित किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। - खासखबर नेटवर्क
दिल्ली पोस्टर वार ने राजनीतिक माहौल को गरमाया : सियासत के केंद्र में राहुल गांधी
सरकार बनने के बाद सीवर ओवरफ्लो की शिकायतों पर सबसे पहले होगा काम : केजरीवाल
ट्रंप ने रोकी विदेशी मदद, सिर्फ दो देशों को दी छूट, यूक्रेन के लिए बड़ी 'टेंशन'
Daily Horoscope