• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हर गांव, हर नागरिक तक विकास की रोशनी पहुंचाना ही हमारा लक्ष्य : बडौली

Our goal is to bring the light of development to every village and every citizen: Badauli - Sonipat News in Hindi

सोनीपत। हरियाणा का 60वां स्थापना दिवस शनिवार को प्रदेश सरकार और भाजपा संगठन की ओर से पूरे उत्साह, उमंग और उल्लास के साथ प्रदेश भर में मनाया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली भाजपा कार्यालय सोनीपत में आयोजित हरियाणा स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौके पर कार्यालय में कलाकारों ने हरियाणवीं लोक कलाओं पर आधारित शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश की। प्रदेश अध्यक्ष ने लोक कलाकारों की जमकर प्रशंसा भी की। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने प्रदेशवासियों को हरियाणा दिवस की शुभकामनाएं और बधाई दी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि म्हारे किसान, जवान और पहलवान समृद्ध एवं सशक्त भारत की पहचान हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा आज सुशासन एवं जनकल्याण के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जनसुविधाओं का विस्तार हो रहा है तथा नायब सरकार विकसित हरियाणा बनाने में जुटी है।
मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि आज हम सब गौरवशाली राज्य हरियाणा के स्थापना दिवस को उत्सव मना रहे हैं। हरियाणा की यह वह धरती है जिसने देश को अनगिनत वीर योद्धा, विश्व स्तरीय खिलाड़ी और मेहनतकश किसान और मजदूर दिए हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा की पहचान शौर्य, परिश्रम और संस्कार है। यह प्रदेश न केवल खेतों में स्वर्ण उपजाता है, बल्कि देश के विकास में भी स्वर्णिम अध्याय लिखता है।
बड़ौली ने कहा कि भाजपा की सरकार ने हरियाणा को नई दिशा और नई ऊर्जा दी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा निरंतर सुशासन, विकास और जनकल्याण के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है। हरियाणा की नायब सरकार हर वर्ग के उत्थान, युवाओं के सशक्तिकरण और किसानों की समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है।
बड़ौली ने कहा कि हरियाणा को आत्मनिर्भर, सशक्त और समर्थ बनाने के लिए हरियाण की नायब सरकार दृद्ध संकल्पित है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हर जिला, हर गांव, हर नागरिक तक विकास की रोशनी पहुंचाना ही हमारा लक्ष्य है। उन्होंने हरियाणा दिवस पर हर हरियाणवीं का आह्वान करते हुए कहा कि हर नागरिक यह संकल्प लें कि हम सब एकजुट होकर हरियाणा एक, हरियाणवीं एक के मंत्र को आत्मसात करते हुए अपने हरियाणा को नई ऊंचाईयों तक पहुंचाएंगे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं के खातों में 2100 रुपये डालने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का भी आभार जताया। उन्होंने कहा कि भाजपा जो कहती है वह संकल्प के साथ पूरा करती है। बड़ौली ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जो वादे किए थे उन वादों को नायब सरकार संकल्पित होकर पूरा कर रही है।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज, मेयर राजीव जैन, विधायक पवन खरखोदा, जिला महामंत्री नीरज कुमार, तरुण देवी दास, गन्नौर से पूर्व प्रत्याशी देवेंद्र कौशिक, जिला मीडिया प्रभारी एडवोकेट दिनेश अत्री, बबीता दहिया, किरण बाला, आरती शर्मा, डॉ. पुनीता, नवीन मंगला, योगेश कौशिक, सोनिया मोर, किशोर वशिष्ठ, नवीन शर्मा, राजेश मुकीमपुर, अक्षय मदान, नीरज खापरा आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Our goal is to bring the light of development to every village and every citizen: Badauli
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sonipat, haryana, foundation day, enthusiasm, excitement, bjp, state president pandit mohan lal baroli, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, sonipat news, sonipat news in hindi, real time sonipat city news, real time news, sonipat news khas khabar, sonipat news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved