• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मानसून की पहली वर्षा से सिरसा सहित हरियाणा के अनेक शहरों की बदहाली पर जनता में रोष

Public anger over the plight of several Haryana cities, including Sirsa, after the first monsoon rains - Sirsa News in Hindi

खास खबर। सिरसा
सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि मानसून की पहली ही वर्षा ने सिरसा सहित हरियाणा के अनेक शहरों में विकास के सरकारी दावों की वास्तविकता उजागर कर दी है जगह-जगह जलभराव, टूटी सड़कें, धंसी गलियां, जाम सीवरेज और जल निकासी की बदहाल व्यवस्था के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पहली ही बारिश में शहरों का जनजीवन प्रभावित होना सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
कुमारी सैलजा ने कहा कि वह पहले भी कई बार हरियाणा के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर सिरसा शहर की सड़कों, सीवरेज, जल निकासी और बुनियादी सुविधाओं में सुधार की मांग कर चुकी हैं, लेकिन सरकार ने जनता की आवाज़ को अनसुना कर दिया।
यदि समय रहते आवश्यक कदम उठाए गए होते तो आज सिरसा सहित हरियाणा के अधिकांश शहरों के लोगों को पहली ही बारिश में इस प्रकार की समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता। उन्होंने सरकार से तत्काल राहत कार्य शुरू कर स्थायी समाधान सुनिश्चित करने की मांग की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Public anger over the plight of several Haryana cities, including Sirsa, after the first monsoon rains
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kumari selja, sirsa mp, haryana monsoon rains, waterlogging, urban infrastructure collapse, civic administration criticism, sirsa, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, sirsa news, sirsa news in hindi, real time sirsa city news, real time news, sirsa news khas khabar, sirsa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved