• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराना डबवाली पुलिस की प्राथमिकता - पुलिस अधीक्षक डबवाली

Conducting free and fair elections is the priority of Dabwali Police - Superintendent of Police Dabwali - Sirsa News in Hindi

डबवाली। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुये बतलाया कि पुलिस अधीक्षक डबवाली के दिशा निर्देशानुसार लोकसाभा चुनाव के निष्पक्ष, सह-कुशल एवं शान्तिपूर्वक ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत चुनाव ड्यूटी व सुरक्षा व्यवस्था में लगे डबवाली पुलिस बल को डा. भीमराव अंबेडकर कॉलेज डबवाली में ब्रीफ कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। ब्रीफिंग के दौरान उपस्थित समस्त पुलिस बल को संबोन्धित करते हुये उप-निरीक्षक सतीश कुमार, पी टी सुनारिया रोहतक व उनकी टीम ने बताया कि हमारी प्राथमिकता स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराना है । इसलिये पोलिंग बूथों एवं ड्यूटी पर नियुक्त समस्त अधिकारी / कर्मचारी ड्यूटी के दौरान निष्पक्षता के साथ ड्यूटी करें एवं निष्पक्ष दिखाई दे तथा ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार के मादक पदार्थों का सेवन ना करें । सभी पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया कि मतदान केन्द्रों के आसपास भीड एकत्रित ना होने दे । मतदान केन्द्र के अन्दर कोई भी व्यक्ति मोबाईल फोन व अन्य प्रतिबन्धित वस्तु ना लेकर जाने पाये, चुनाव प्रक्रिया में विघन डालने वालों / आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर कार्यवाही करें, पीठासीन अधिकारी का पूरा सहयोग करें, सैक्टर , जोनल व अन्य उच्च अधिकारीगणों के नंबर अपने पास रखें ।
मतदान प्रक्रिया को प्रभावित करने वाली किसी भी सूचना के संबन्ध में संबन्धित थाना प्रभारी व उच्चाधिकारी को दूरभाष द्वारा तत्काल सूचित किया जाये । ड्यूटी पर लगी समस्त पुलिस फोर्स मतदाताओं से मधूर व्यवहार करें । किसी भी प्रकार की अभद्रता ना होने पाये । चुनाव के दौरान पूर्व मनोयोग व पूरी गंभीरता से अपनी ड्यूटी का निर्वाहन करें ताकि निर्विध्न मतदान संपन्न हो सके । इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय किशोरी लाल व डबवाली पुलिस के कर्मचारी काफी सख्यां मे मोजुद थे ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Conducting free and fair elections is the priority of Dabwali Police - Superintendent of Police Dabwali
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: conducting free and fair elections, the priority, dabwali police, superintendent of police dabwali, sirsa, haryana, sub-inspector satish kumar, pt sunaria rohtak, dr bhimrao ambedkar college, dabwali, deputy superintendent of police headquarters kishori lal and a large number of dabwali police employees, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, sirsa news, sirsa news in hindi, real time sirsa city news, real time news, sirsa news khas khabar, sirsa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved