• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रोजगार, महंगाई, विकास, किसान से हटा भाजपा का ध्यान : कुमारी सैलजा

BJPs attention diverted from employment, inflation, development and farmers: Kumari Selja - Sirsa News in Hindi

- अडानी-अंबानी के घर ईडी व आईटी की टीम क्यों नहीं भेज रहे मोदी सिरसा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी की महासचिव एवं सिरसा लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन की कांग्रेस उम्मीदवार कुमारी सैलजा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में पहले तीन चरण में जिस तरह से मतदान हुआ है, उससे भाजपाई खेमे में पूरी तरह से घबराहट है। तमाम एजेंसी इन्हें बता चुकी हैं कि भाजपा जा रही है, कांग्रेस आ रही है। इसलिए ही मोदी व अन्य भाजपाइयों की जुबान से रोजगार, महंगाई, विकास, किसान, महिलाए, आदि तमाम मुद्दे गायब हो चुके हैं। कांग्रेस को और आगे बढ़ने से रोकने के लिए इन्होंने कांग्रेस नेताओं के भाषणों को तरोड़-मरोड़ कर पेश करना शुरू कर दिया है। वे शनिवार को अपने प्रचार अभियान के तहत टोहाना विधानसभा क्षेत्र में गांवों व शहरी इलाकों में जनसभाओं को संबोधित कर रही थीं। इलाके के जांडली कलां, जांडली खुर्द, नाढोडी, धोलू, डुल्ट, लहरिया, इंद्राछुई, चंदड़ कलां, जमालपुर, शक्करपुरा, मयोंद कलां, तलवाड़ा आदि गांवों में लोगों ने कुमारी सैलजा व अन्य कांग्रेस नेताओं का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। उन्होंने गांवों के साथ ही जाखल शहर, जाखल मंडी व टोहाना शहर में राम नगर आदि स्थानों पर भी विभिन्न जनसभाओं को संबोधित किया।
कुमारी सैलजा ने कहा कि प्रधानमंत्री कह रहे हैं कि कांग्रेस को अडानी-अंबानी से टेम्पो भरकर पैसा मिल रहा है, तो फिर वे खुद सो क्यों रहे हैं? उनको दिख रहा है कि अडानी-अंबानी टेम्पो भर के पैसे भेज रहे हैं, तो वह ईडी, सीबीआई, आयकर विभाग का इस्तेमाल कर उनके ऊपर जांच बैठाएं। उनके काले धन को जब्त करके नजीर पेश करें।
कुमारी सैलजा ने कहा कि लोकसभा चुनाव के तीन चरणों के बाद प्रधानमंत्री और उनकी पूरी टीम घबरा गई है। इसलिए वे चुनाव में प्रमुख मुद्दों से हटकर बात कर रहे हैं। उनमें से कोई भी विकास के ऊपर वोट नहीं मांग रहा।
कुमारी सैलजा ने कहा कि बाबा साहेब द्वारा दिए गए संविधान ने दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों, किसानों, गरीबों, छोट व्यापारियों को अधिकार दिए हैं। लेकिन, भाजपा और आरएसएस इसे खत्म करना चाहते हैं। इसलिए राहुल-खरगे ने ठान लिया है कि हर कीमत पर संविधान की रक्षा की जाएगी। भाजपा को इनके मकसद में कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। किसी भी सूरत में संविधान को खत्म नहीं करने दिया जाएगा।
इस दौरान पूर्व मंत्री सरदार परमबीर सिंह, पूर्व मंत्री अत्तर सिंह सैनी, पूर्व विधायक सरदार निशान सिंह, आम आदमी पार्टी से सरदार हरपाल सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ वीरेंद्र सिवाच, जयपाल लाली, पूर्व जिला परिषद चेयरमैन कृष्ण नांगली, हरपाल बुडानिया, रमेश डांगरा, बलदेव सिंह दादीवाल, बाबा भोलेनाथ, सूबे सिंह समैण, गगन गोदारा, कृष्ण पूनिया, दलबीर जांडली, कृष्ण प्रधान, बल्ली चेयरमैन, आप पार्टी से सुखविंद्र सिंह गिल, सरपंच एसोसिएशन के प्रधान रणबीर सरपंच आदि इंडिया गठबंधन में शामिल पार्टियों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता व समर्थक भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BJPs attention diverted from employment, inflation, development and farmers: Kumari Selja
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bjps attention diverted, employment, inflation, development, farmers kumari selja, sirsa, haryana, former minister sardar parambir singh, former minister attar singh saini, former mla sardar nishan singh, sardar harpal singh from aam aadmi party, senior congress leader dr virendra siwach, jaipal lali, former zilla parishad chairman krishna nangli, harpal budania, ramesh dangra, baldev singh dadiwal, baba bholenath, sube singh samain, gagan godara, krishna poonia, dalbir jandali, krishna pradhan, balli chairman, sukhwinder singh gill from aap party, sarpanch association president ranbir sarpanch, people in the villages of jandli kalan, jandli khurd, nadhodi, dholu, dult, lahariya, indrachhui, chandar kalan, jamalpur, shakkarpura, mayond kalan, talwara etc of the area warmly welcomed kumari selja and other congress leaders, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, sirsa news, sirsa news in hindi, real time sirsa city news, real time news, sirsa news khas khabar, sirsa news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved