• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

रोहतकः पत्नी की हत्या के बाद खुद को भी मारी गोली, पीजीआई में भर्ती

रोहतक। एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। उसे पीजीआई रोहतक में दाखिल कराया गया है। यह घटना घरेलू कलह के चलते हुई। पुलिस ने मृतका के परिजनों की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। रोहतक के डोभ गांव की प्रीति की वर्ष 2010 में आजादगढ़ निवासी जसबीर के साथ शादी हुई थी। शादी के एक साल बाद जसबीर लापता हो गया। इसके बाद परिजनों ने जसबीर के छोटे भाई जितेंद्र के साथ प्रीति की शादी कर दी। पहले पति के साथ शादी से प्रीति को एक पुत्र है, जबकि जितेंद्र से शादी के बाद दो पुत्रियां हुई। जितेंद्र खेती बाड़ी का काम करता था और नशे का आदी था। शनिवार को आजादगढ़ स्थित घर में बेटे निर्भय का जन्मदिन मनाया था। देर रात करीब ढाई बजे जितेंद्र और प्रीति में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद जितेंद्र ने अपनी पिस्तौल से रसोई में जाकर प्रीति को गोली मार दी। इसके बाद जितेंद्र ने खुद को भी गोली मार ली, जो उसके पेट के नजदीक लगी। गोली का शोर सुनकर बाकी परिजन तुरंत दौड़े। वे प्रीति को पीजीआई लेकर भी गए, लेकिन डाक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, जितेंद्र को भी पीजीआई में दाखिल कराया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rohtak: After murder of wife, shot himself, admit in PGIMS Rohtak
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rohtak news, murder of wife, shot himself, admit in pgims rohtak, haryana news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, rohtak news, rohtak news in hindi, real time rohtak city news, real time news, rohtak news khas khabar, rohtak news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved