• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रेवाड़ी में डॉक्टर फेसबुक पर वीडियो डालकर लापता, घरेलू कलह से परेशान होने का लगाया आरोप

Doctor in Rewari goes missing after uploading a video on Facebook, alleges domestic discord - Rewari News in Hindi

रेवाड़ी। हरियाणा के रेवाड़ी जिले में एक डॉक्टर द्वारा फेसबुक पर 35 मिनट का वीडियो अपलोड कर लापता होने का मामला सामने आया है। डॉक्टर ने वीडियो में अपनी पत्नी और ससुराल वालों पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं और कहा है कि वह पूरी तरह टूट चुका है। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। डॉ. नीरज कुमार, जो रोहतक के प्रेमनगर के रहने वाले हैं और रेवाड़ी में क्लिनिक चलाते हैं, ने 17 अप्रैल की शाम को फेसबुक पर एक भावुक वीडियो साझा किया। इसके तुरंत बाद से वह लापता हो गए। डॉक्टर का मोबाइल फोन और गाड़ी उनके क्लिनिक पर ही मिली है। शादी और परिवारिक विवाद का जिक्र
वीडियो में डॉक्टर ने बताया कि उन्होंने 2012 में नारनौल निवासी सुचिता अरोड़ा से लव कम अरेंज मैरिज की थी। शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष का हस्तक्षेप उनके वैवाहिक जीवन में बढ़ने लगा। पत्नी के मायके से आने पर घर में कलह होती थी।
डॉक्टर के अनुसार, पत्नी के दबाव में उन्हें रेवाड़ी से नारनौल शिफ्ट होना पड़ा। उन्होंने दावा किया कि बेटी के जन्म के बाद भी सास ने ताने देने शुरू कर दिए। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पत्नी झूठे आरोप लगाकर पुलिस में शिकायतें करती रही हैं।
मानसिक तनाव और आत्महत्या की बात
वीडियो में डॉक्टर नीरज ने बताया कि वह मानसिक रूप से बेहद परेशान हो चुके हैं। उन्होंने आत्महत्या का प्रयास भी किया था, लेकिन साहस नहीं जुटा सके। वीडियो में उन्होंने कहा कि वह गुरुग्राम और अन्य जगहों पर मानसिक उपचार करवा रहे हैं और अब जीवन में कुछ नहीं बचा है।
पुरुषों के लिए कानून बनाने की मांग
डॉ. नीरज ने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से अपील की कि पुरुषों के लिए भी घरेलू प्रताड़ना से जुड़े कानून बनाए जाएं। उन्होंने कहा कि यह समस्या सिर्फ उनकी नहीं, कई पुरुषों की है, जिनकी कोई नहीं सुनता।
पुलिस ने शुरू की तलाश
मॉडल टाउन थाने के जांच अधिकारी नवीन कुमार ने बताया कि डॉक्टर नीरज के पिता की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया गया है। वीडियो में बताए गए तथ्यों के आधार पर डॉक्टर के परिवार, ससुराल पक्ष और उसके दोस्त नरेंद्र से पूछताछ की जाएगी।
फिलहाल पुलिस डॉक्टर की लोकेशन ट्रेस करने में जुटी है और उनके मानसिक हालात को ध्यान में रखते हुए जल्द सुरक्षित ढूंढने की कोशिश की जा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Doctor in Rewari goes missing after uploading a video on Facebook, alleges domestic discord
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: doctor, rewari, goes missing, facebook, alleges, domestic discord, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, rewari news, rewari news in hindi, real time rewari city news, real time news, rewari news khas khabar, rewari news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved