• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हरियाणा भाजपा की कमान मिलने पर अर्चना गुप्ता ने शीर्ष नेतृत्व और पीएम मोदी का जताया आभार

Archana Gupta Expresses Gratitude to Top Leadership and PM Modi Upon Assuming Command of Haryana BJP - Panipat News in Hindi

पानीपत । भाजपा ने प्रदेश संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए अर्चना गुप्ता को हरियाणा भाजपा की कमान सौंप दी है। इस बदलाव से कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई दी। हरियाणा भाजपा की नई अध्यक्ष नियुक्त होने पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए अर्चना गुप्ता ने कहा कि सबसे पहले मैं एक महिला को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और सभी शीर्ष नेतृत्व का अपने दिल की गहराइयों से आभार व्यक्त करती हूं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी के हरियाणा संगठन की कमान एक महिला के हाथों में सौंपी गई है, उससे यह पता चलता है कि भाजपा किस तरह महिलाओं के साथ खड़ी है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के वक्त हमने देखा कि कांग्रेस और दूसरी सभी विपक्षी पार्टियों ने महिलाओं की पीठ में छुरा घोंपा। कांग्रेस पार्टी ने महिलाओं को अधिकार नहीं लेने दिया।
उन्होंने कहा कि महिलाओं को उनका अधिकार नहीं दिलाने वाली टीएमसी का पश्चिम बंगाल में हश्र देखा जा सकता है। भाजपा महिलाओं को आगे लेकर आ रही है और उनको बराबरी का हक दे रही है। शीर्ष नेतृत्व को बधाई और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को बहुत धन्यवाद देती हूं। हरियाणा में भाजपा का बहुत अच्छा संगठन है और हमारी कोशिश रहेगी कि इसे और मजबूत बनाया जाए।
उन्होंने कहा कि हरियाणा एक ऐसा प्रदेश है, जहां पर महिलाएं नई शक्ति के तौर पर ऊभर रहीं हैं। पूरे हरियाणा में महिलाओं के लिए नई मिसाल कायम की जाएगी और महिलाओं को साथ लेकर काम करेंगे।
वहीं, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 'एक्स' पर पोस्ट कर अर्चना गुप्ता को बधाई दी। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि डॉ. अर्चना गुप्ता को हरियाणा भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। सीएम सैनी ने लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के मार्गदर्शन व आपके नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होगा। भाजपा की जनसेवा, सुशासन और राष्ट्रहित की विचारधारा प्रदेश के प्रत्येक कार्यकर्ता तक नई ऊर्जा के साथ पहुंचेगी।आपके नेतृत्व में हरियाणा भाजपा मजबूती और जनविश्वास के साथ निरंतर सफलता के नए आयाम स्थापित करे, यही मंगलकामना है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Archana Gupta Expresses Gratitude to Top Leadership and PM Modi Upon Assuming Command of Haryana BJP
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: haryana bjp, haryana, archana gupta, pm modi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, panipat news, panipat news in hindi, real time panipat city news, real time news, panipat news khas khabar, panipat news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved