• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

शहीद भगत सिंह ट्रॉफी : सेमीफाइनल की टीमें तय, हैदराबाद, कोलकाता, पंजाब और हरियाणा ने मारी बाजी

Shaheed Bhagat Singh Trophy: Semifinalists Decided; Hyderabad, Kolkata, Punjab, and Haryana Triumph - Panchkula News in Hindi

पंचकूला। ताऊ देवी लाल क्रिकेट स्टेडियम में खेली जा रही 52वीं अखिल भारतीय शहीद भगत सिंह ट्रॉफी के सेमीफाइनल समीकरण साफ हो गए हैं। अंडर-16 क्रिकेट के इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए हैदराबाद, कोलकाता, पंजाब और हरियाणा की टीमों ने अंतिम चार में अपनी जगह पक्की कर ली है। मैच 1: कोलकाता बनाम बिहार (कोलकाता 3 विकेट से जीता) दिन के पहले रोमांचक मुकाबले में कोलकाता ने बिहार को शिकस्त दी।
बिहार: 25 ओवर में 211/3 (प्रखर ज्ञान: 90* रन)
कोलकाता: 23.4 ओवर में 212/7 (मुहम्मद अतीब: 86 रन)
प्लेयर ऑफ द मैच: मुहम्मद अतीब (कोलकाता)
मैच 2: पंजाब बनाम श्रीलंका (पंजाब 8 विकेट से जीता)
पंजाब की टीम ने अंतरराष्ट्रीय प्रतिद्वंद्वी श्रीलंका पर एकतरफा जीत दर्ज की। पंजाब के गेंदबाज रणविजय की घातक गेंदबाजी के आगे श्रीलंका की टीम ताश के पत्तों की तरह ढह गई।
श्रीलंका: 14.1 ओवर में 98 रन पर ऑल आउट (रणविजय: 5 विकेट)
पंजाब: 12.2 ओवर में 100/2 (कार्तिक राणा: 50* रन)
प्लेयर ऑफ द मैच: रणविजय (पंजाब)
मैच 3: हैदराबाद बनाम बंगाल (हैदराबाद 5 विकेट से जीता)
हैदराबाद के गेंदबाजों ने बंगाल की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी और मामूली लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया।
बंगाल: 58 रन पर ऑल आउट (हर्षा अवुला व आर अश्वथ: 3-3 विकेट)
हैदराबाद: 10.4 ओवर में 61/5
प्लेयर ऑफ द मैच: हर्षा अवुला (हैदराबाद)
मैच 4: हरियाणा बनाम दिल्ली (हरियाणा 196 रनों से जीता)
दिन के आखिरी मैच में हरियाणा ने दिल्ली को हर विभाग में पछाड़ते हुए टूर्नामेंट की सबसे बड़ी जीत दर्ज की। हरियाणा के विशाल स्कोर के सामने दिल्ली की टीम पूरी तरह बेबस नजर आई।
हरियाणा: 25 ओवर में 304/6 (राजदीप रोहिल्ला: 80 रन, रेहान दुआ: 69 रन)
दिल्ली: 15.3 ओवर में 108 रन पर ऑल आउट (आर्यन व जयंश: 3-3 विकेट)
प्लेयर ऑफ द मैच: राजदीप रोहिल्ला (हरियाणा)
अब सेमीफाइनल मुकाबलों में इन चारों दिग्गज टीमों के बीच खिताबी भिड़ंत के लिए जोरदार टक्कर देखने को मिलेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Shaheed Bhagat Singh Trophy: Semifinalists Decided; Hyderabad, Kolkata, Punjab, and Haryana Triumph
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: shaheed bhagat singh trophy, under-16 cricket, panchkula sports, tau devi lal stadium, cricket news, youth cricket india, punjab cricket, haryana cricket, hyderabad cricket, kolkata cricket, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news, panchkula news, panchkula news in hindi, real time panchkula city news, real time news, panchkula news khas khabar, panchkula news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved