पंचकूला। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व हरियाणा कांफेड के पूर्व चेयरमैन बजरंग गर्ग ने निगम में विकास कार्य के नाम पर हुए घोटाले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। इसी के साथ उन्होंने इस मामले को लेकर 16 जनवरी को धरना प्रदर्शन करने की भी घोषणा की है। वे शुक्रवार को सेक्टर-16 स्थित अग्रवाल भवन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि निगम अधिकारियों ने निजी स्वार्थ पूर्ति के नाम पर करोड़ों रुपये का घोटाला किया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
व्यापार मंडल बरवाला इकाई प्रधान अश्वनी सिंगला, सरंक्षक भम्बूर राणा, महामंत्री रविन्द्र गर्ग, वरिष्ट उपप्रधान महेश वर्मा व उपप्रधान भूषण राणा ने संयुक्त जारी बयान में कहा कि नगर निगम में घोटाले के खिलाफ व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने जो 16 जनवरी 2019 को जनहित में नगर निगम के बाहर धरना देने की जो घोषणा की है इस धरने में बरवाला के लोग भारी संख्या में भाग लेंगे।
जब तक सरकार भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही नहीं करती तब तक इस आंदोलन को जारी रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम घोटाले की जांच सरकार को तुरंत प्रभाव से करनी चाहिए। ताकि सारी सच्चाई जनता के सामने आ सके और नगर निगम में घोटाला करने वाले अधिकारियों व ठेकेदारों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करनी चाहिए।
लोकसभा चुनाव 2024 का पहला चरण - त्रिपुरा, सिक्किम में 80 फीसदी से ज्यादा मतदान, बिहार में 50 फीसदी से कम मतदान
राहुल की कप्तानी पारी, लखनऊ ने सीएसके को आठ विकेट से हराया
केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत
Daily Horoscope