• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पिछले 9 वर्षों से हरियाणा को एक आदर्श राज्य बनाने का किया है प्रयासः मुख्यमंत्री

Efforts have been made to make Haryana an ideal state for the last 9 years: Chief Minister - Panchkula News in Hindi

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि आज पूरे देश में राममय वातावरण है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के रामराज्य की परिकल्पना का अर्थ उस आदर्श राज से है, जंहा गरीब की सेवा, सभी को बराबर सम्मान और लोकतांत्रिक तरीके से सबको आगे बढ़ने के अवसर मिले। मनोहर लाल आज पंचकूला में आयोजित एक कार्यक्रम में जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्ष 1977 से वे देश और समाज में सेवा में तत्पर हैं। वे पिछले 9 वर्षों से हरियाणा एक हरियाणवी एक की भावना के साथ प्रदेश के 2.80 करोड़ से अधिक लोगों की सेवा के साथ आगे बढ़ रहे हैं। समाज के हर गरीब को उसका हक मिले, इसके लिए प्रदेश सरकार ने अंत्योदय को आधार मानकर अनेक कल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं। इन योजनाओं का न सिर्फ गरीब लोगों को लाभ मिल रहा है, बल्कि वे आज समाज में सम्मानजनक तरीके से जीवन यापन भी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहाकि विकसित भारत संकल्प यांत्रा जनंसवाद में लाखों लोग यात्रा से जुड़कर केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न लोकहितैषी योजनाओं की न केवल जानकारी ले रहे हैं, बल्कि उनका लाभ भी उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लोगों को घर बैठे ही आनलाइन माध्यम से योजनाओं का लाभ मिल रहा है। पिछले 9 वर्षों में उन्होंने लोगों को दफ्तर, दस्तावेज व दर्खवास्त के चक्रो से निजात दिलवाई है।
मनोहर लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज विश्व में एक श्रेष्ठ नेता बनकर उभरे हैं और उनके नेतृत्व में देश का मान-सम्मान पूरे विश्व में बढ़ा है। आने वाले समय में भारत विश्व की तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति बनने जा रहा है। प्रधानमंत्री ने भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। इस विजन को साकार करने के लिए देश के लाखों लोगों ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान शपथ ली है। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष व लोकसभा सांसद नायब सिंह सैनी, मेयर कुलभूषण गोयल सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Efforts have been made to make Haryana an ideal state for the last 9 years: Chief Minister
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, chief minister, manohar lal, happy atmosphere, entire country, father of the nation, mahatma gandhi, ramrajya, ideal rule, service to the poor, equal respect, opportunities for progress, democratic manner, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, panchkula news, panchkula news in hindi, real time panchkula city news, real time news, panchkula news khas khabar, panchkula news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved