• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ए.सी.बी. की कार्रवाई: 64,000 रुपये रिश्वत लेते दुकानदार व अधिकारी गिरफ्तार

ACB action: Shopkeeper and officer arrested for taking bribe of Rs 64,000 - Panchkula News in Hindi

पंचकूला। एंटी करप्शन ब्यूरो (ए.सी.बी.) की अम्बाला टीम ने 20 जनवरी 2025 को कुरुक्षेत्र में रिश्वतखोरी के एक मामले में बड़ी कार्रवाई की। टीम ने जोगिंद्र सिंह (दुकानदार, जनता खल भंडार, थर्ड गेट, कुरुक्षेत्र) को 64,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
शिकायतकर्ता नौशाद अली, निवासी दीदार नगर, कुरुक्षेत्र ने आरोप लगाया था कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के हर्ष भवन और गर्ल्स हॉस्टल में हुए रंग-रोगन और रखरखाव कार्यों के लंबित बिल पास करने के एवज में रिश्वत मांगी जा रही थी। यह मांग विश्वविद्यालय के उप-मंडल अधिकारी सुनील रोहिला और टी-मेट बुरहान अहमद द्वारा, दुकानदार जोगिंद्र सिंह के माध्यम से की गई थी।

ए.सी.बी. की अम्बाला टीम ने नौशाद अली की शिकायत के आधार पर 64,000 रुपये रिश्वत लेते हुए जोगिंद्र सिंह को गवाहों के समक्ष गिरफ्तार किया। आरोपी सुनील रोहिला (उप-मंडल अधिकारी) को भी रिश्वतखोरी में शामिल होने के चलते हिरासत में लिया गया। वहीं, तीसरे आरोपी बुरहान अहमद (टी-मेट) की गिरफ्तारी अभी लंबित है।

इस पूरी कार्रवाई को गवाहों की उपस्थिति में पारदर्शिता के साथ अंजाम दिया गया। आरोपियों के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो, अम्बाला में मामला दर्ज कर लिया गया है। बुरहान अहमद की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-ACB action: Shopkeeper and officer arrested for taking bribe of Rs 64,000
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: panchkula, anti corruption bureau, ambala, bribery\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, panchkula news, panchkula news in hindi, real time panchkula city news, real time news, panchkula news khas khabar, panchkula news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved