• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

लोगों ने जो ताकत दी है उससे हरियाणा में सरकार बदल देंगे - भूपेंद्र हुड्डा

If Congress government is formed, old age pension of Rs 6000 will be given to the elderly, gas cylinder for Rs 500, free plots of 100-100 yards, 300 units of free electricity, old pension scheme, yellow card will be given to every poor - Bhupendra Hooda. - Palwal News in Hindi

कांग्रेस सरकार बनने पर बुजुर्गों को 6000 रुपये बुढ़ापा पेंशन, 500 रुपये में गैस सिलेंडर, 100-100 गज के मुफ्त प्लॉट, 300 यूनिट मुफ्त बिजली, ओल्ड पेंशन स्कीम, हर गरीब को पीला कार्ड देंगे - भूपेंद्र हुड्डा पलवल। होडल की नयी अनाज मंडी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित जनआक्रोश रैली में भीड़ ने अब तक के सारे रिकार्ड तोड़ दिये। पूरी अनाज मंडी में सिर ही सिर दिखायी दे रहे थे। वहां उमड़े जनसैलाब को देखकर उत्साहित नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मुख्य मंत्री चौ. भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने कहा कि लोगों ने जो ताकत दी है उससे हम हरियाणा में सरकार बदलने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा के बारे में किसी को कुछ बताने की जरूरत नहीं है। लोग खुद भुगतभोगी हैं और परेशानी झेल रहे हैं। ऐसा कोई दिन नहीं बीतता जब कत्ल न हो, लूट, फिरौती की धमकी न मिलती हो। केंद्र सरकार के आंकड़े बता रहे कि पिछले 9 साल में हरियाणा सबसे असुरक्षित प्रदेश बन गया है। जो हरियाणा प्रति व्यक्ति आय, प्रति व्यक्ति निवेश, नौकरी देने में, कानून व्यवस्था में नंबर 1 पर था वो आज पूरे देश में बेरोजगारी, महंगाई, अपराध में नंबर 1 पर है। उन्होंने कहा कि मौजूदा गठबंधन सरकार ने हमारी सरकार के समय गरीबों के लिए चल रही सारी कल्याणकारी योजनाओं को बंद कर दिया। हुड्डा ने कहा कि हुड्डा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार आने पर 6000 रुपये महीने बुढ़ापा पेंशन देंगे। हर परिवार को महीने में 300 यूनिट बिजली मुफ्त देंगे। रसोई गैस सिलेंडर 500 रुपये में देंगे। खाली पड़े 2 लाख सरकारी पदों पर पक्की भर्ती शुरु करेंगे और जो कच्चे हैं उनको पक्का करेंगे। 100-100 गज मुफ्त प्लाट की योजना दोबारा शुरु करेंगे और उस पर 2 कमरों का मकान बनवाने के लिये सरकारी मदद देंगे। बैकवर्ड क्लास की क्रीमी लेयर आय सीमा को 6 लाख से बढ़ाकर 10 लाख करेंगे। हर गरीब का पीला कार्ड बनवायेंगे। पदक लाओ, पद पाओ योजना फिर से लागू करेंगे।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इस सरकार की गलत नीतियों के कारण अमीर और गरीब के बीच खाई बढ़ गयी। बीजेपी सरकार ने कहा था कि 2022 तक किसान की आमदनी दोगुनी करेंगे। लेकिन आमदनी दोगुनी नहीं हुई लागत दोगुनी से ज्यादा बढ़ गयी। खाद के कट्टे का वेट घटा दिया। किसानों को एमएसपी तक नहीं मिलती। जबकि 2014 तक होडल में ही पड़ोस के राज्य से अनाज आकर बिकता था, क्योंकि यहां एमएसपी मिलती थी। पहले दिल्ली से सस्ता डीजल हरियाणा में मिलता था लेकिन आज उलटा हो रहा है। लोगों को प्रापर्टी आईडी, परिवार पहचान पत्र, मेरी फसल मेरा ब्यौरा के झंझट में फंसा दिया गया। हरियाणा कौशल रोजगार निगम, अग्निपथ योजना के जरिये पक्की सरकारी नौकरियों की बजाय कच्ची नौकरी दी जा रही है। जिसमें न पेंशन है न भविष्य की सुरक्षा। सारा फर्जीवाड़ा चल रहा है। HPSC के दफ्तरों में करोड़ों रुपए पकड़े गए वहीं भर्तियों में घोटाले हो रहे हैं।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौ. उदयभान ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आज होडल की जनआक्रोश रैली का संदेश पूरे हरियाणा में गया है। लोगों ने आगामी चुनाव में झूठे और जुमलेबाजों को सबक सिखाने का मन बना लिया है। उन्होंने बीजेपी के पिछले तमाम झूठे वायदों का जिक्र करते हुए बताया कि किसानों को सी2+50 पर भाव, एमएसपी, 2022 तक दोगुनी आमदनी, हर व्यक्ति को छत, 100 दिन में काला धन वापस लाकर हर व्यक्ति को 15 लाख देने, 100 दिन में महंगाई कम करने, 100 स्मार्ट सिटी बनाने, डीजल 35 रुपये लीटर और सिलेंडर 250 में देने, हर साल 2 करोड़ नौकरी, देने का झूठा वादा किया। 10 साल में 20 करोड़ रोजगार की बजाय केवल 7 लाख 30 हजार रोजगार दिये और नोटबंदी लागू करके 12 करोड़ लोगों का रोजगार छीन लिया। देश भर में लाखों कारखाने, फैक्ट्री बंद हो गयी। आज जल-थल-नभ सब बिक रहा है। हवाई अड्डे से लेकर रेलवे स्टेशन, कोयला खदाने सब एक उद्योगपति के हवाले किया जा रहा है। चीन को लाल आंख दिखाने की बात करने वाले आज चीन के सामने कांप रहे हैं। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा लगाने वालों ने हमारी पहलवान बेटियों को सड़कों पर घसीटा।
हरियाणा में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि आज भ्रष्टाचार में भी हरियाणा नंबर 1 बन गया। बीजेपी ने 75 पार तो जेजेपी ने बीजेपी को जमनापार का नारा दिया। 2019 के चुनाव में लोगों ने बीजेपी को सत्ता से बाहर करने का मन बना लिया था। लेकिन जेजेपी ने हरियाणा के लोगों के साथ धोखा करके बीजेपी की सरकार बना दी। इनका समझौता 5100 रुपये की बुढ़ापा पेंशन या प्राईवेट नौकरियों में 75 प्रतिशत रिजर्वेशन का नहीं हरियाणा को लूटने का था। अपने भ्रष्टाचार की फाईलों को बंद कराने का था।
जनआक्रोश रैली में प्रमुख रूप से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धर्मपाल मलिक, कार्यकारी अध्यक्ष जितेन्द्र भारद्वाज, विधायक आफताब अहमद, पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल, पूर्व स्पीकर अशोक अरोड़ा, विधायक जगबीर मलिक, विधायक बीएल सैनी, विधायक नीरज शर्मा, विधायक इंदुराज नरवाल, विधायक मामन खान, विधायक बलबीर बाल्मिकी, पूर्व सीपीएस शारदा राठौर, प्रो. वीरेंन्द्र सिंह, विजय प्रताप, रघुबीर तेवतिया, लखन सिंगला, देवेश, इजराइल, ललित नागर, जेपी नागर, गफ्फार कुरैशी, सुमित गौड़, संजय सोलंकी, सतबीर मास्टर, मनधीर मान कई विधायक पूर्व विधायक, महिला कांग्रेस, सेवादल, यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई, फ्रन्टल संगठनों, प्रकोष्ठों, विभागों के पदाधिकारी, जिले के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और बड़ी तादाद में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-If Congress government is formed, old age pension of Rs 6000 will be given to the elderly, gas cylinder for Rs 500, free plots of 100-100 yards, 300 units of free electricity, old pension scheme, yellow card will be given to every poor - Bhupendra Hooda.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: congress, government, gas cylinder, free electricity, old pension, bhupendra hooda, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, palwal news, palwal news in hindi, real time palwal city news, real time news, palwal news khas khabar, palwal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved