• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

DDPO हसनपुर में 50 करोड रूपए से अधिक के गबन के मामले में 21.96 लाख रुपए बरामद

DDPO Hasanpur recovered Rs 21.96 lakh in the case of embezzlement of more than Rs 50 crore - Palwal News in Hindi

पलवल। पुलिस रिमाण्ड के दौरान आरोपी सतपाल कर्मचारी कार्यालय खजाना अधिकारी होडल, जिला पलवल ने उसके द्वारा उपरोक्त 50 करोड रूपए सरकारी गबन राशि में से 21,96,500/-रूपए अपने भाई के कब्जे से बरामद करवाई है। ये सारी कार्यवाही डयूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में की गई तथा समस्त कार्यवाही की वीडियोग्राफी भी कराई गई। इससे पहले भी उपरोक्त आरोपी सतपाल द्वारा 31.1.2025 को कुल 61,43,150/-रूपए गबन राशि में से उसके द्वारा अपने दोस्त हकुम निवासी होडल, जिला पलवल से बरामद करवाए हैं। एसीबी द्वारा इस मामले में 27.01.2025 को आरोपी शमशेर सिंह, सेवानिवृत एसओ के पंचकूला निवास से 3,65,36,300/-रूपए नगद भी बरामद किए जा चुके है तथा आरोपियों की लगभग 35 करोड रू. की सम्पत्तियों का खुलासा हो चुका है। जिनको कुर्क करने की कार्यवाही की जा रही है। कार्यालय खण्ड विकास एंव पंचायत अधिकारी हसनपुर जिला फरीदाबाद में हुए 50 करोड रूपए से अधिक के गबन के मामले में दर्ज अभियोग संख्या 05 दिनांक 24.01.2025 धारा 7, 13(1)(ए) सहपठित 13(2) पीसी एक्ट व धारा 61(2), 316(2),316(5), 318, 318(4), 336(3), 338 बीएनएस व धारा 43 व 66-सी आईटी एक्ट भादसं में एसीबी फरीदाबाद टीम आरोपियों राकेश लिपिक कार्यालय बीडीपीओ हसनपुर जिला पलवल, आरोपी सतपाल, कर्मचारी कार्यालय खजाना अधिकारी, होडल जिला पलवल, आरोपी शमशेर सिंह, सेवानिवृत एसओ कार्यालय निदेशक, विकास एंव पंचायत विभाग हरियाणा व आरोपी विजेन्द्र कुमार, सहायक-कम-सहायक खजाना अधिकारी, खजाना कार्यालय हथीन जिला पलवल पलवल को गिरफतार कर चुकी है। ये सभी आरोपी 03.02.2025 तक पुलिस रिमाण्ड पर ए.सी.बी. की कस्टडी में है।
- खासखबर नेटवर्क

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-DDPO Hasanpur recovered Rs 21.96 lakh in the case of embezzlement of more than Rs 50 crore
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: palwal, satpal employee, office treasury officer, hodal, government embezzlement, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, palwal news, palwal news in hindi, real time palwal city news, real time news, palwal news khas khabar, palwal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved