• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बजट के बावजूद भाजपा सरकार मेवात में यूनिवर्सिटी खोलने को लेकर गंभीर नहींः दिग्विजय

Despite the budget, the BJP government is not serious about establishing a university in Mewat: Digvijay - Nuh News in Hindi

खास खबर। नूंह जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा है कि मेवात में यूनिवर्सिटी की घोषणा के बावजूद लंबे समय से भाजपा सरकार भूमि आवंटन नहीं कर पाई है, जो कि क्षेत्र के लोगों के साथ अन्याय है। शनिवार को दिग्विजय मेवात जिले के दौरे के दौरान ग्रामीणों से रूबरू थे। भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए दिग्विजय ने कहा कि पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने सरकार में रहते हुए मेवात यूनिवर्सिटी के लिए बजट का प्रावधान कराया था, लेकिन भाजपा सरकार मेवात के विकास के लिए गंभीर नहीं है।
दिग्विजय चौटाला ने ये भी कहा कि आज किसानों के खराब हालात के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है और फसल खरीद के लिए बायोमेट्रिक जैसी नई-नई शर्तें लगाकर बेवजह किसानों को परेशान किया जा रहा है।
वहीं गांव मांडीखेड़ा में हरिजन चौपाल पर संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण करते हुए दिग्विजय चौटाला ने कहा कि देश की बड़ी शख्सियत में शुमार डॉक्टर अंबेडकर की प्रतिमा के अनावरण का अवसर मिलना उनके लिए बड़ी सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि आज हम और आप जो खुली हवा में सांस ले रहे है और शान से जी रहे है,वह संविधान निर्माता डॉक्टर अंबेडकर जी की ही देन है। इस अवसर पर अनेक लोगों ने जेजेपी में शामिल होने की घोषणा की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Despite the budget, the BJP government is not serious about establishing a university in Mewat: Digvijay
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: nuh, mewat, digvijay singh chautala, jjp, bjp government, mewat university, land allocation delay, political protest, regional development, haryana politics, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, nuh news, nuh news in hindi, real time nuh city news, real time news, nuh news khas khabar, nuh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved