• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कुरुक्षेत्र : अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के चौथे दिन, गोहाना की जलेबी ने मचाई धूम

Kurukshetra: On the fourth day of the International Gita Festival, Gohana Jalebi created a buzz - Kurukshetra News in Hindi

कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के चौथे दिन, गोहाना की प्रसिद्ध जलेबी ने महोत्सव में आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इस विशेष अवसर पर, ताऊ बलजीत ने अपनी हाथ से बनी जलेबी से मेले में आए पर्यटकों का दिल जीत लिया। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भी ताऊ बलजीत ने अपनी जलेबी खिलाई, जो खासतौर पर देशी घी से बनाई जाती है और इसकी ख़ास पहचान है।
कुरुक्षेत्र ब्रह्म सरोवर के पास स्थित क्राफ्ट और सरस मेले में हस्तशिल्पियों द्वारा अपनी कला प्रदर्शित की जा रही है, वहीं विभिन्न प्रदेशों के खानपान का भी आनंद लिया जा सकता है। गोहाना की जलेबी, जो अपनी खास बनावट और स्वाद के लिए प्रसिद्ध है, इस महोत्सव में भी पर्यटकों को लुभा रही है।

गोहाना की जलेबी का स्वाद और बनावट सभी को आकर्षित करती है। यह जलेबी देशी घी, मैदा, और चीनी से बनाई जाती है और करीब 15 दिनों तक ताजगी बनाए रखती है। इसकी बनावट भी अनूठी होती है, जहां एक किलो जलेबी में लगभग चार जलेबियां होती हैं और हर जलेबी का वजन करीब 250 ग्राम होता है।

वर्षों से, गोहाना की जलेबी अपनी खास पहचान बनाए हुए है और इस जलेबी की धूम देश-विदेश तक फैली हुई है। गीता जयंती महोत्सव में भी यह जलेबी पर्यटकों द्वारा खूब पसंद की जाती है, जो न केवल इसके स्वाद का आनंद लेते हैं, बल्कि इसके विशिष्ट आकार और स्वाद के कारण इसे देखना भी नहीं भूलते।

स्रोत-न्यूज एशिया

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Kurukshetra: On the fourth day of the International Gita Festival, Gohana Jalebi created a buzz
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kurukshetra, international, gita, festival, gohana, jalebi, created, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kurukshetra news, kurukshetra news in hindi, real time kurukshetra city news, real time news, kurukshetra news khas khabar, kurukshetra news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved