• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कुरुक्षेत्र : छठ महापर्व का समापन, ब्रह्मसरोवर पर श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को दिया अर्घ्य

Kurukshetra: Chhath festival concludes, devotees offer prayers to the rising sun at Brahmasarovar - Kurukshetra News in Hindi

कुरुक्षेत्र। चार दिन तक चलने वाले छठ महापर्व का आज समापन हो गया। कुरुक्षेत्र के पवित्र ब्रह्मसरोवर में श्रद्धालुओं ने उगते हुए सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर पूजा अर्चना की। पूर्वी राज्यों से आकर बसे लोग कुरुक्षेत्र में भी छठ पर्व को मनाने के लिए एकत्र हुए, जिसमें व्रतधारी महिलाओं और पुरुषों ने ब्रह्मसरोवर के जल में खड़े होकर सूर्य भगवान की आराधना की। सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रतधारियों ने अपने व्रत का समापन किया और घरों की ओर लौटना शुरू किया। छठ पूजा के इस पावन अवसर पर ब्रह्मसरोवर के तट पर पारंपरिक गीतों की गूंज सुनाई दी, जिसमें श्रद्धालुओं ने संतान सुख, सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली के लिए छठ माता से प्रार्थना की। इससे पहले, श्रद्धालुओं ने वेदियों पर पूजा अर्चना कर संतान की खुशहाली की कामना की। छठ पर्व समिति ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से आग्रह किया था कि छठ के दिन अवकाश घोषित किया जाए और श्रद्धालुओं के लिए धर्मशाला की भी व्यवस्था की जाए।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भी इस वर्ष पहली बार राज्यस्तरीय छठ महापर्व में शिरकत की। इससे पहले, छठ पूजा अलग-अलग समूहों द्वारा मनाई जाती थी, परंतु इस बार इसे राज्यस्तरीय आयोजन का रूप दिया गया, जिससे कुरुक्षेत्र का यह पावन स्थल श्रद्धालुओं से भरा रहा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Kurukshetra: Chhath festival concludes, devotees offer prayers to the rising sun at Brahmasarovar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kurukshetra, chhath, festival, concludes, devotees, prayers, rising, sun, brahmasarovar, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kurukshetra news, kurukshetra news in hindi, real time kurukshetra city news, real time news, kurukshetra news khas khabar, kurukshetra news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved