कुरुक्षेत्र। यहां चल रहे अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने भगवान श्री कृष्ण के कर्म और मानवता के संदेश की महत्ता पर बल दिया। 28 नवंबर से शुरू हुए गीता महोत्सव के 15 दिसंबर तक चलने की जानकारी देते हुए मंत्री ने कहा कि इस महोत्सव से कुरुक्षेत्र का गौरव और सम्मान और बढ़ा है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मंत्री कृष्ण बेदी ने किसानों द्वारा 6 दिसंबर को दिल्ली कूच करने के ऐलान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने किसानों को नसीहत देते हुए कहा कि समस्या का हल बातचीत से ही निकलेगा और आंदोलन की राह छोड़कर सभी को बातचीत का रास्ता अपनाना चाहिए। मंत्री ने यह भी कहा कि हरियाणा सरकार ने किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं, जैसे कि सभी फसलों के पूरे रेट, 72 घंटे में पेमेंट, हर खेत में पानी की उपलब्धता और 24 घंटे बिजली देने की व्यवस्था की गई है।
मंत्री बेदी ने किसानों से अपील की कि वे आंदोलन से दूर रहकर संवाद के जरिए अपनी समस्याओं का समाधान करें।
पीएम मोदी के कार्यकाल में बुनियादी ढांचे और किसानों के कल्याण में अभूतपूर्व वृद्धि
आइसलैंड की मंत्री ने किशोर से रिश्ते की बात कबूली, दिया इस्तीफ़ा
'नागपुर हिंसा पूर्व नियोजित साजिश', संजय निरुपम ने उठाए गंभीर सवाल
Daily Horoscope