कैथल। महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल सरकार सभी वर्गों के उत्थान और उनको समाज में बराबरी का हक दिलाने के लिए काम कर रही है। प्रदेश में भाईचारा मजबूत हो रहा है। हमारा पूरा-पूरा प्रयास है कि हर वर्ग की भावनाओं का सम्मान हो, उनकी आशाएं पूरी हों। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
महिला एवं बाल विकास मंत्री बुधवार को कैथल जिले के गांव सौंगल एवं राजौंद में कश्यप समाज द्वारा महर्षि कश्यप जयंती कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थीं। महर्षि कश्यप को नमन करते हुए राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि हमारा देश संत-महात्माओं का देश है। यह ऐसा देश है, जहां संतो के विचार पर आगे बढ़कर भाईचारा मजबूत हुआ है।
राज्यमंत्री ने कहा कि महर्षि कश्यप इस दुनिया को बनाने वाले थे। उनको वेद, पुराण जैसे धार्मिक ग्रंथों में श्रेष्ठ ऋषि के रूप में स्वीकार किया गया है। जिनकी संतान के रूप में आज कश्यप समाज अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहा है। कश्यप समाज का गौरवशाली इतिहास रहा है। जिस समाज में महाराजा निषाद राज, कालू बाबा, एकलव्य जैसे वीर पैदा हुए हैं। उन्होंने आमजन से महर्षि कश्यप के जीवन दर्शन से सीख लेकर सदमार्ग को चुनने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल मार्गदर्शन में हमारी सरकार सभी समाज के लोगों को साथ लेकर आगे बढ़ रही है। गरीब आदमी का जीवन स्तर कैसे उठाया जाए। इसके लिए मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना चलाई हुई है।
प्रदेश में सबसे कम आय वाले 1 लाख परिवारों को अलग-अलग योजनाओं का लाभ देकर मुख्यधारा में लाने की कोशिश हो रही है। सरकार इन परिवार के सदस्यों के कौशल विकास पर जोर देने के साथ-साथ अपना काम शुरू करने के लिए सस्ता लोन भी उपलब्ध करवा रही है।
लोकसभा की 102 सीटों के लिए मतदान जारी, आठ केंद्रीय मंत्री, पूर्व राज्यपाल, दो पूर्व मुख्यमंत्री मैदान में
पीएम मोदी ने मतदाताओं से भारी संख्या में मतदान कर नया रिकॉर्ड बनाने की अपील की
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर में किया मतदान, लोगों से की वोट डालने की अपील
Daily Horoscope