• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिजली बिल निपटान योजना का लाभ उठाने का 31 जनवरी तक अंतिम अवसर

Last chance till January 31 to take advantage of the electricity bill settlement plan - Kaithal News in Hindi

कैथल। हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधीक्षक अभियंता बीएस रंगा ने बताया कि निगम द्वारा शुरू की गई। बिजली बिल निपटान योजना का लाभ उठाने का 31 जनवरी तक अंतिम अवसर है। बकाया बिल उपभोक्ता इस अंतिम अवसर का अवश्य उठाएं तथा अपने बकाया बिल का निपटान करवाएं। उन्होंने बिजली बिल निपटान योजना के संदर्भ में बताया कि इस योजना के तहत बीपीएल राशन कार्ड धारक एक किलोवाट स्वीकृत लोड तक मात्र 1344 रुपए जमा करवाकर अपने बकाया बिल का भुगतान कर सकता है, ऐसा करने पर उसकी शेष राशि माफ कर दी जाएगी। उपभोक्ता द्वारा इस राशि का भुगतान किस्तों में भी किया जा सकता है। योजना के तहत बीपीएल राशन कार्ड धारकों को छोड़कर अन्य उपभोक्ता एक किलोवॉट के लिए 1344रुपए प्रति वर्ष की दर से अपने बकाया बिल का भुगतान कर सकते हैं। इसके बाद उनकी शेष राशि माफ कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि योजना में बकाया बिल निपटान की सुविधा 20 किलोवॉट तक के घरेलू व 5 किलोवॉट तक के गैर घरेलू उपभोक्ताओं को दी गई है। जून 2005 से पहले तक का पूरा बकाया माफ कर दिया गया है। उपभोक्ता आधार पर ग्रामीण घरेलू उपभोक्ताओं से 112 रुपए प्रति किलोवॉट प्रति माह, शहरी उपभोक्ताओं द्वारा 142 रुपए 50 पैसे प्रति किलोवॉट प्रति माह, ग्रामीण गैर घरेलू उपभोक्ताओं द्वारा 483 रुपए 75 पैसे प्रति किलोवॉट प्रति माह तथा शहरी गैर घरेलू उपभोक्ताओं द्वारा 975 रुपए प्रति किलोवॉट प्रति माह देय राशि निर्धारित की गई है। बीपीएल उपभोक्ताओं को उपरोक्त दरों पर सिर्फ एक साल का ही बिल भरना होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Last chance till January 31 to take advantage of the electricity bill settlement plan
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: haryana power distribution corporation, bs rangas, corporation, electricity bill settlement scheme, haryana news, हरियाणा बिजली वितरण निगम, बीएस रंगा, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kaithal news, kaithal news in hindi, real time kaithal city news, real time news, kaithal news khas khabar, kaithal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved