• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जिलास्तरीय निबंध लेखन प्रतियोगिता में कैथल की बेटियों ने बाजी मारी

Kaithal News : daughters of Kaithal won in the district level essay writing competition - Kaithal News in Hindi

कैथल। स्थानीय इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय की विज्ञान संकाय की तीन छात्राओं ने जिलास्तरीय निबंध लेखन प्रतियोगिता में उच्चकोटि का प्रदर्शन कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। उन्होंने राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए भी अपना नाम दर्ज करवाया। प्रतियोगिता का आयोजन डॉ. बी.आर. अंबेडकर कॉलेज द्वारा किया गया। इसमें कुल 80 छात्राओं ने भाग लिया व इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय की निधि बीएससी प्रथम ने प्रथम स्थान, आईना बीएससी प्रथम ने चतुर्थ स्थान व दीक्षा ने दसवां स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय को गौरवान्वित किया। साथ ही विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भी कुल 18 टीमों ने भाग लिया था। इनमें महाविद्यालय की अंजलि, सोनिया व मोनिका ने तृतीय स्थान व रेनू रवीना व संगीता ने चतुर्थ स्थान प्राप्त कर अपना नाम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दर्ज करवाया है। प्राचार्य डॉ. साधना ठकराल ने विजयी छात्राओं को बधाई दी। महाविद्यालय की प्रबंधक समिति के उप प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने विजयी छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Kaithal News : daughters of Kaithal won in the district level essay writing competition
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kaithal news, daughters of kaithal, district level essay writing competition, indira gandhi mahila university kaithal, dr br ambedkar college kaithal, kaithal hindi news, haryana hindi news\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, kaithal news, kaithal news in hindi, real time kaithal city news, real time news, kaithal news khas khabar, kaithal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved