• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हरियाणा सरकार के 5 लाख रुपए से रामराये सुनार धर्मशाला का होगा जीर्णोद्धार

Ramraye Sunar Dharamshala will be renovated with Rs 5 lakh from Haryana government - Jind News in Hindi

जींद। हरियाणा सरकार से प्राप्त 5 लाख रुपये के अनुदान से ऐतिहासिक एवं धार्मिक गांव रामराये स्थित प्राचीन सुनार धर्मशाला का जीर्णोद्धार किया जाएगा। मैढ़ क्षत्रिय सुनार धर्मशाला समिति रामराये के नवनियुक्त प्रधान पुरुषोत्तम सोनी बड़ाला और नए सचिव एवं लोक संपर्क अधिकारी (रिटायर्ड) सुरेंद्र कुमार वर्मा कोथ ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रामराये की महिला सरपंच आरती शर्मा के प्रतिनिधि दीपक सुपुत्र गंगाप्रसाद शर्मा (प्रसादा) और समस्त ग्राम पंचायत व पंचायत समिति सदस्य मुकेश सैनी का यह अनुदान राशि दिलाने में विशेष सहयोग रहा है। यह धनराशि संस्था के बैंक खाते में आ चुकी है, और समिति की नई कार्यकारिणी जल्द ही सामूहिक निर्णय लेकर इस प्राचीन धर्मशाला के रखरखाव व जीर्णोद्धार का कार्य शुरू करेगी। रामराये में संस्था के नाम उक्त अनुदान राशि दिलाने में महत्वपूर्ण सहयोग के लिए गांव के सरपंच प्रतिनिधि गंगाप्रसाद शर्मा और पंचायत समिति सदस्य मुकेश सैनी को मैढ़ क्षत्रिय सुनार धर्मशाला समिति की नई कार्यकारिणी द्वारा महाराजा अजमीढ़ जी विशेष सम्मान से नवाजा गया। समिति ने हरियाणा सरकार का भी विशेष रूप से आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर समिति के प्रधान पुरुषोत्तम बड़ाला, कार्यकारी प्रधान रविंद्र आर्य, उपप्रधान विकास कुमार रामराये, सचिव एवं डीआईपीआरओ रिटायर्ड सुरेंद्र वर्मा कोथ, कोषाध्यक्ष सतीश रामराये, मुख्य सलाहकार रामनिवास सोनी, सह-सचिव राजेंद्र सोनी, सह-कोषाध्यक्ष तिलकराज, ऑडिटर मनफूल सिंह, सक्रिय सदस्य संजीव कुमार सिवाहा, सुरेश वर्मा, बेटी प्रियांशी व डॉ. सिमरन सोनी, इंजीनियर वेदप्रकाश सोनी मुकलान, पूर्व प्रधान राजबीर उर्फ भीरा सोनी नारनौंदिया व संजय वर्मा, रमेशचंद्र आर्य, सत्यव्रत आर्य, रमेश कुमार सोनी पंच बास, साधूराम, डॉ. एस.एस. शीलवंत व अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि गत 1 जून को रामराये में बेटी डॉ. सिमरन सोनी की अध्यक्षता में सोनी समाज के गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में संस्था की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में व्यापारिक पोत परिवहन क्षेत्र के तकनीकी निदेशक इंजीनियर वेदप्रकाश सोनी मुकलान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। संस्था के 51 हजार रुपये के महाट्रस्टी बने सुरेंद्र वर्मा कोथ और 11000-11000 रुपये के अन्य साधारण ट्रस्टियों, जिनमें इंजीनियर वेदप्रकाश सोनी, रामनिवास सोनी, तिलकराज, साधूराम, रामानंद सोनी व सुरेशचंद्र सिसाय, डॉ. सिमरन सुपुत्री राजेंद्र सोनी शामिल हैं, को भी महाराजा अजमीढ़ अवार्ड से सम्मानित किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Ramraye Sunar Dharamshala will be renovated with Rs 5 lakh from Haryana government
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: haryana government, ramraye sunar dharamshala, renovation, jind, grant, medh kshatriya sonar dharamshala samiti, gratitude, honoring, committee, leadership, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jind news, jind news in hindi, real time jind city news, real time news, jind news khas khabar, jind news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved