• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

देश को विकसित बनाने के लिए मोदी के साथ चला देश का युवा वर्गः ओमप्रकाश धनखड़

The youth of the country went with Modi to develop the country: Omprakash Dhankhar - Jhajjar News in Hindi

बादली। युवा आगे बढ़ता है तो देश आगे बढ़ता है। भारत का युवा भगवान श्रीराम और राष्ट्रवाद की विचारधारा के साथ चल पड़ा है। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ ने बादली हलके के गांव गोयला कलां में आयोजित युवा सम्मेलन में यह बात कही। धनखड़ ने कहा कि युवा मोदी के साथ है, युवा राष्ट्रवाद के साथ है, युवा भगवान श्रीराम के विचारों के साथ है, युवा भारत की शक्ति और भक्ति के साथ खड़ा है। देश को विकसित बनाने के संकल्प को साकार करने के लिए युवा वर्ग मोदी जी के साथ चल पड़ा है। कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों युवा जय श्रीराम के उद्घोष के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ ने सभी को पार्टी पटका पहनाया और पार्टी में शामिल करवाया। उन्होंने कहा कि पार्टी का एक- एक कार्यकर्ता उनके लिए देवतुल्य है। भाजपा ने लोकसभा चुनाव में 51 प्रतिशत मत प्राप्ति का लक्ष्य रखा है। ये सभी युवा इस लक्ष्य से आगे बढ़कर काम करने का जज्बा रखते हैं। हरियाणा में भाजपा सभी दस सीटों पर मजबूत है। सभी जगह कमल खिलेगा।
धनखड़ ने कहा कि आने वाले समय में बादली क्षेत्र मेंं विकास स्वाभाविक रूप से होगा। इसलिए हमारा प्रयास है इलाके के साथ हमारे स्थानीय लोग भी विकास मेंं बराबर भागीदार बनें। विकास का रोडमैप इसी तरह का होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए सरकार में मजबूत भागीदारी की जरूरत होती है। हलके ने सरकार में भागीदारी की और बादली उपमंडल, तहसील, ब्लॉक बना। माछरौली ब्लॉक बना। बादली ब्लॉक का नया भवन बना। बाढ़सा में एम्स 2 शुरू हुआ। केएमपी चालू हुआ। कुलाना में महिला कॉलेज खुला। अब के एम पी के साथ दोहरी रेल लाइन आ रही है। बादली मेंं रेल की सीटी भी बजेगी।
धनखड़ ने कहाकि युवा वर्ग सजग रहते अपने कौशल निखार पर ध्यान दें ताकि विकास में बराबरी की भागीदारी ले सकें। थ्यारे हक की लड़ाई मैं ही लड़ सकता हूं। चौधर का नारा देने वाले अब दिखाई नहींं देते। आप रिकार्ड उठाकर देख लें सांपला को सब डिवीजन मैने ही बनवाया था। चौधर का नारा देने वाले सांपला को सब डिवीजन भी नहींं बना पाए।
धनखड़ ने कहा कि भगवान श्रीराम आज भव्य मंदिर में विराजमान हैं। कश्मीर से धारा 370 हटा दी गई है। तीन तलाक का खात्मा कर दिया गया है। दिव्य काशी को भव्य काशी बना दिया है। भारत दुनिया की पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। अमृत काल मेंं भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा है। यह काम युवा पीढ़ी को करना है। यही समय है और सही समय है। नौजवान देश को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होने युवा सम्मेलन आयोजित करने पर पार्टी युवा भोलू, बबलू, अंकुश, देवेंद्र सरपंच सहित सभी को बधाई दी।
इस अवसर पर जिप चेयरमैन कप्तान बिरधाना, आनंद सागर, डॉ दिनेश घिलोड़, नवीन बंटी, लीलू पहलवान, रवि बराही, अमित डीघल,डॉ आजाद सरपंच, सुनील सरपंच, साहिल, सीमा लाडपुर, अमित गुभाना, रमेश, विनोद बाढ़सा, बसंत गुलिया, संदीप हसनपुर, नीटू आनंद बादली, अनिल शाहपुर सहित काफी संख्या में ग्रामीण महिला व पुरुष मौजूद रहे।
इससे पहले भाजपा राष्ट्रीय सचिव ने लाडपुर गांव की बेटी काजल के सम्मान मेंं आयोजित खिलाड़ी सम्मान समारोह मेंं पंहुचे। ताइक्वांडो मेंं राष्ट्रीय चैंपियन बनने पर धनखड़ ने चैंपियन बेटी काजल को गदा भेंट करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और क्षेत्र की सरदारी का खिलाड़ी सम्मान समारोह आयोजित करने पर धन्यवाद किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The youth of the country went with Modi to develop the country: Omprakash Dhankhar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: badali, youth, country, india, ideology, lord shri ram, nationalism, bjp national secretary, omprakash dhankhar, youth conference, goyla kalan village, badli constituency, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jhajjar news, jhajjar news in hindi, real time jhajjar city news, real time news, jhajjar news khas khabar, jhajjar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved