• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

तलवंडी राणा में 51 वर्ष पुराने शिव मंदिर के जीर्णोद्धार की नींव रखी

Lays foundation stone for renovation of 51-year-old Shiv Temple in Talwandi Rana - Hisar News in Hindi

खास खबर। हिसार निकटवर्ती गांव तलवंडी राणा में पंजाबी चौक के पास स्थित करीब 51 वर्ष पुराने कोड़ी शिव मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य की विधिवत नींव रखी गई। इस अवसर पर धार्मिक अनुष्ठान एवं नवग्रह पूजा का आयोजन किया गया। पूजा-अर्चना पंडित संतोष शर्मा ने करवाई।
कार्यक्रम में यजमान के तौर पर मंदिर निर्माण समिति की प्रधान अंजू अनेजा, दलीप चंद्र फौजी, ग्राम सरपंच दयाल सिंह मोलिया, श्याम सुंदर, विनोद कुमार मिक्की, तुलसीदास, श्याम राजपूत एवं राधेश्याम महत्ता मौजूद रहे।
मंदिर निर्माण समिति की प्रधान अंजू अनेजा ने बताया कि मंदिर के जीर्णोद्धार पर करीब 8 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। प्रस्तावित निर्माण में एक हॉल, विभिन्न देवी-देवताओं की स्थापना तथा गुंबद का निर्माण शामिल है। उन्होंने बताया कि मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए श्यामलाल राजपूत ने मंदिर के लिए पहले से उपलब्ध जमीन से दोगुनी जमीन दान देकर निर्माण कार्य की शुरुआत में महत्वपूर्ण सहयोग दिया है।
जर्जर स्थिति में था पुराना मंदिरः
अंजू अनेजा ने बताया कि लंबे समय से मंदिर जर्जर स्थिति में था। स्थानीय लोगों की धार्मिक आस्था को देखते हुए इसके जीर्णोद्धार का निर्णय लिया गया। निर्माण कार्य कुशल कारीगरों द्वारा कराया जा रहा है, ताकि मंदिर को बेहतर एवं भव्य स्वरूप प्रदान किया जा सके।
स्थानीय लोगों में उत्साहः मंदिर के जीर्णोद्धार की शुरुआत से स्थानीय श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। लोगों का कहना है कि मंदिर के पुनर्निर्माण से धार्मिक स्थल को नया स्वरूप मिलेगा तथा श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। कार्यक्रम में मंदिर निर्माण समिति की प्रधान अंजू अनेजा, दलीप चंद्र फौजी, ग्राम सरपंच दयाल सिंह मोलिया, श्याम सुंदर, विनोद कुमार मिक्की, तुलसीदास, श्याम राजपूत एवं राधेश्याम सहित अन्य सभी बिरादरियों के बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Lays foundation stone for renovation of 51-year-old Shiv Temple in Talwandi Rana
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: talwandi rana hisar, kodi shiv temple renovation, 51-year-old temple, foundation stone laying ceremony, punjabi chowk, navagraha puja, pandit santosh sharma, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hisar news, hisar news in hindi, real time hisar city news, real time news, hisar news khas khabar, hisar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved