• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

10618 करोड़ रुपए के वैट घोटाले की दोषी अधिकारियों से रिकवरी करे सरकार : बजरंग गर्ग

Government should recover Rs 10618 crore VAT scam from officials guilty: Bajrang Garg - Hisar News in Hindi

हिसार। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व अखिल भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव बजरंग गर्ग ने व्यापारियों से बातचीत करने के उपरांत कहा कि हरियाणा में 10618 करोड रुपए के वैट घोटाले पर 5 सरकारी अधिकारियों पर सिर्फ कार्रवाई करने के साथ-साथ जो भी सरकारी अधिकारी वैट कर घोटाले में शामिल है उनसे घोटाले के पैसे कि रिकवरी ब्याज सहित सरकार को करनी चाहिए। बजरंग गर्ग ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर कहते हैं कि हमने खर्ची व पर्ची बंद कर दी है जब रिश्वत अटेचियों में ली जा रही है तो पर्ची का तो कोई महत्व ही नहीं रहता जबकि हकीकत यह है कि हरियाणा में आज कोई भी ऐसा सरकारी विभाग नहीं है जहां पर जनता का बिना रिश्वत दिए सरकारी विभागों में काम होता हो। आज हरियाणा में खुलेआम भ्रष्टाचार का बोलबाला है। जबकि आबकारी व काराधान, मार्केट कमेटी, प्रदूषण, राजस्व विभाग, नगर निगम, फूड एंड सप्लाई व सैंपल आदि विभागों का तो इतना बुरा हाल है कि नीचे से लेकर ऊपर तक रिश्वत का खेल चल रहा है। बजरंग गर्ग ने कहा कि सरकारी अधिकारी खुलेआम बोलते हैं कि हमने तो रिश्वत के पैसे ऊपर देने पड़ते हैं। सरकार को देखना चाहिए कि जिले के सरकारी अधिकारियों से ऊपर कौन-कौन महीना ले रहा है। इस सरकार में शराब, रजिस्ट्री, खनन, धान, सरसों व पेपर लीक आदि करोड़ों रुपए के घोटाले पर घोटाले हुए हैं और इन घोटालों की एफआईआर दर्ज भी है।‌ लेकिन 2 साल बीत जाने के बाद भी अभी तक सरकार ने मुख्य आरोपियों को नहीं पकड़ा है।
अगर सरकार ईमानदारी से भ्रष्टाचार खत्म करना चाहती है तो सरकार इन घोटालों के मुख्य आरोपियों को पड़कर उनसे घोटाले के पैसे कि रिकवरी करनी चाहिए ताकि सरकारी पैसों की वसूली होने से हरियाणा में हो रहे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जा सके। बजरंग गर्ग ने कहा कि सरकार को भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए भ्रष्ट सरकारी अधिकारियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Government should recover Rs 10618 crore VAT scam from officials guilty: Bajrang Garg
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hisar, provincial president, haryana pradesh trade board, national chief general secretary, all india trade board, bajrang garg, talking to traders, action against 5 government officials, vat scam, rs 10618 crore, haryana, government, recover scam money, officers involved in vat tax scam, interest, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hisar news, hisar news in hindi, real time hisar city news, real time news, hisar news khas khabar, hisar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved