• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भाजपा सरकार किसान और मजदूरों की अनदेखी कर रही है अपमान : कुमारी सैलजा

BJP government is ignoring and insulting farmers and laborers: Kumari Selja - Hisar News in Hindi

हिसार। सांसद कुमारी सैलजा ने कहाकि भाजपा सरकार उद्योगपतियों के करोड़ों रुपए के कर्ज माफ कर सकती है पर किसान और मजदूरों के कर्जे माफ करने से दूर भाग रही है, देश का अन्नदाता किसान मांगों को लेकर धरनारत है, सरकार उनकी अनदेखी की अन्नदाता का अपमान कर रही है। देर सवेर भाजपा सरकार को किसानों-मजदूरों की बात सुननी ही होगी, कांग्रेस देश के अन्नदाता किसान के साथ आज भी खड़ी है और कल भी खड़ी रहेगी। वे हिसार में अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रही थी। पंजाब सीएम को जान से मारने की धमकी पर उन्होंने कहा कि यह गंभीर और चिंता का विषय है, पंजाब के हालात संवेदनशील बने हुए है। हरियाणा और पंजाब में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है, कानून व्यवस्था का जनाजा निकल चुकी है, अपराधियों ने कानून की धज्जियां उड़ाकर रखी हुई है। हरियाणा के हर जिला में अपराध बढ़ा है, रोज हत्याएं हो रही है, सरकार कानून व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह से विफल रही है। बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर दोनों राज्यों की सरकारों को जनता को जवाब देना होगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार को हर जिला में बिना किसी भेदभाव के काम करना चाहिए क्योंकि जनता काम की उम्मीद रखती है। सैलजा ने कहा कि प्रदेश में और केंद्र में भाजपा की ही सरकार है, अपने आप को डबल इंजन की सरकारें कहने वाले सरकारे कोई काम तो नहीं करा पा रही है।
हरियाणा सरकार के सौ दिन के कार्यकाल को लेकर कुमारी सैलजा ने कहाकि इस सरकार ने सौ दिन में कोई ढंग का काम नहीं किया, भाजपा सरकारें केवल और केवल घोषणाएं ही करना चाहती है, उन्हें आज तक अमली जामा नहीं पहना पाई। ये भाजपा सरकार अपने पिछले दस सालों के काम तक नहीं गिना पा रही है। सरकार के काम केवल कागजों ही हो रहे है धरातल पर कुछ भी नजर नहीं आता।
एक सवाल के जवाब में कुमारी सैलजा ने कहाकि शिक्षा और स्वास्थ्य सबसे अहम होते है पर सरकार इस ओर ध्यान ही नहीं दे रही है, अस्पतालों में न डॉक्टर है और न ही दवाएं है, स्कूलों में बच्चे है पर शिक्षक नहीं है और जहां शिक्षक है वहां पर बच्चे नहीं है, सरकारी स्कूलों पर ध्यान देने के बजाए सरकार प्राइवेट शिक्षण संस्थाओं को बढ़ावा दे रही है। कुमारी सैलजा ने कहा कि स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस का हर कार्यकर्ता पूरी तरह से तैयार है।
कुमारी सैलजा ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है, लाखों पद रिक्त पड़े है पर नहीं भर रही है। पटवारियों की लिस्ट जारी होने पर सैलजा ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार का बोलबाला है, ऐसा कोई सरकारी विभाग नहीं है जहां पर भ्रष्टाचार न हो, सरकार का अधिकारियों और कर्मचारियों पर कोई अंकुश नहीं है।
कांग्रेस संगठन के सवाल पर कुमारी सैलजा ने कहा कि वे भी अपने कार्यकाल में संगठन खड़ा करना चाहती पर नहीं खड़ा कर पाई, पार्टी में संगठन की कमी है, अब तक संगठन नहीं बन पाया। संगठन कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश का संचार करता है। एक सवाल पर उन्होंने कहा कि इस बार विधानसभा चुनाव में बच्चे बच्चे की जुबान पर था कि हरियाणा में कांग्रेस की सरकार आ रही है पर पता नहीं क्या हुआ, सरकार आते आते रह गई।
व्यापारियों को ढाई लाख करोड़ की राहत दिए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि सरकार उद्योगपतियों के कर्जे माफ कर रही है पर किसानों और मजदूरों की ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। किसान आज भी अपनी मांगों को लेकर धरनारत है। प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है, युवा नशे की ओर बढ़ रहा है। प्रदेश में करीब दो लाख पद रिक्त पड़े हुए है अगर सरकार की नीयत साफ होती तो युवाओं को रोजगार देती।
दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर एक सवाल के जवाब में सैलजा ने कहा कि दिल्ली चुनाव में अब भाजपा भी फ्री की घोषणाएं करने पर उतर आई, विकास के मुद्दों को छोड़कर दिल्ली चुनाव में केवल और केवल फ्री की बात कही जा रही है, ऐसा लग रहा है कि दिल्ली का चुनाव सब कुछ फ्री का ही चुनाव है, भाजपा दिल्ली में फ्री की बात कर रही है, उसने हरियाणा में क्या किया दिल्ली वाले सब जानते हैं। भाजपा ने हरियाणा में जो संकल्प पत्र जारी किया था उसमें से कितने संकल्प भाजपा सरकार ने पूरे किए जनता को सब कुछ पता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BJP government is ignoring and insulting farmers and laborers: Kumari Selja
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hisar, mp kumari selja, bjp government, loan waiver, industrialists, farmers, laborers, protests, demands, congress support, food providers, farmer issues, laborer issues, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hisar news, hisar news in hindi, real time hisar city news, real time news, hisar news khas khabar, hisar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved